आगर मालवा में पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, VIDEO: एक घंटे तक उपर घूमता रहा, मधुमक्खियों के हमले के बाद खुद नीचे उतरा – Agar Malwa News

आगर मालवा में पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, VIDEO:  एक घंटे तक उपर घूमता रहा, मधुमक्खियों के हमले के बाद खुद नीचे उतरा – Agar Malwa News




आगर मालवा जिले के सोयतकला में बुधवार शाम एक युवक नगर परिषद परिसर में स्थित पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ गया। इस अप्रत्याशित घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। युवक काफी देर तक टंकी पर खड़ा रहा, जिससे स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। करीब एक घंटे तक टंकी पर चढ़ा रहा युवक घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और नगर परिषद के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों और उपस्थित लोगों ने युवक को नीचे उतरने के लिए समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। करीब एक घंटे तक यह स्थिति बनी रही, जिससे वहां मौजूद लोगों की चिंता बढ़ गई। मधुमक्खियों के हमले से घबराकर खुद नीचे उतरा इसी दौरान, टंकी के पास मधुमक्खियों का एक झुंड सक्रिय हो गया और उन्होंने युवक पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले से घबराकर युवक ने स्वयं टंकी से नीचे उतरने का निर्णय लिया। उसके सुरक्षित नीचे आने पर मौके पर मौजूद लोगों और प्रशासन ने राहत की सांस ली। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है और वह अक्सर क्षेत्र में घूमता रहता है। प्रशासन ने स्थिति को सफलतापूर्वक नियंत्रित कर लिया है और आवश्यक आगे की कार्रवाई की जा रही है।



Source link