अनूपपुर में हनुमान जयंती पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम: जुलूस समाप्ति तक भारी वाहनों की रहेगी ‘नो-एंट्री’; आपातकालीन वाहन निकल सकेंगे – Anuppur News

अनूपपुर में हनुमान जयंती पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम:  जुलूस समाप्ति तक भारी वाहनों की रहेगी ‘नो-एंट्री’; आपातकालीन वाहन निकल सकेंगे – Anuppur News




अनूपपुर जिले में 2 अप्रैल को हनुमान जयंती पर निकलने वाली शोभायात्रा और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन व यातायात पुलिस ने कमर कस ली है। एसपी मोती उर रहमान के निर्देशन में शहर की यातायात व्यवस्था में व्यापक बदलाव किए गए हैं, ताकि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की दुर्घटना या जाम की स्थिति न बने। भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित जिला यातायात प्रभारी विनोद दुबे ने बताया कि सुरक्षा कारणों से 2 अप्रैल की सुबह 6 बजे से जुलूस के समापन तक शहर के भीतर भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा। इस अवधि के लिए पूर्व में जारी किए गए सभी प्रकार के वाहनों के विशेष परमिट को भी अस्थायी रूप से निरस्त कर दिया गया है। आपातकालीन सेवाओं को रहेगी छूट प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा प्रतिबंधों के बीच एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और ड्यूटी पर तैनात शासकीय वाहनों जैसी आपातकालीन सेवाओं को आवागमन की पूर्ण छूट रहेगी। आम नागरिकों की सुविधा के लिए जुलूस के मार्ग और शहर की संभावित भीड़ का आकलन कर आवश्यकतानुसार ‘नो-एंट्री’ के नियमों में बदलाव किया जाएगा। शांतिपूर्ण आयोजन के लिए पुलिस की अपील यातायात पुलिस ने नगरवासियों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें और निर्धारित यातायात नियमों का पालन करें। शहर के प्रमुख चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, जो शोभायात्रा के दौरान सुगम और व्यवस्थित आवागमन सुनिश्चित करेगा। जुलूस की समाप्ति के बाद ही सामान्य यातायात बहाल किया जाएगा।



Source link