इंदौर21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बिगबी के फैन मुन्ना पाल ने लगाया भोग।
- बिगबी को बड़ा भाई मानने वाले मुन्ना पाल ने कहा – कोरोना के कारण इस बार केक का प्रोग्राम कैंसिल किया
- रोटी कपड़ा और मकान फिल्म देखकर अमिताभ बच्चन से बहुत प्रभावित हुआ और यह सिलसिला शुरू हो गया
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन रविवार काे अपना 78वां जन्मदिन मना रहे हैं। कोरोना महामारी के चलते इस साल बच्चन परिवार ने जन्मदिन पर जश्न मनाने के बजाय एक आम फैमिली डिनर ही प्लान किया है। वहीं, उनके चाहने वाले भी उनका जन्मदिन सादगीपूर्वक मना रहे हैं। बिगबी को अपना बड़ा भाई मनाने वाले इंदौर के मुन्ना पाल 20 साल से उनका जन्मदिन मनाते आ रहे हैं। कोरोना के कारण इस बार केक नहीं काटते हुए उन्होंने अमिताभ बच्चन की पसंदीदा भिंडी की सब्जी और रोती का उन्हें भोग लगाया। इस दौरान उन्होंने बिगबी की आरती भी गाई।

पत्नी संग उतारी बिगबी की आरती।
पेशे से ऑटो ड्राइवर मुन्ना पाल ने बताया कि प्रतिवर्ष की तरह इस साल की हमने बड़े भैया का जन्मदिन मनाया। कोरोना के कारण कार्यक्रम में थोड़ा बदलाव करते हुए कोविड-19 गाइड लाइन के अनुसार जन्मदिन मनाया गया। हर साल छोटे बच्चों के बीच केक काटकर उनका जन्मदिन मनाते थे, लेकिन इस बार सुरक्षा को ध्यान में रखकर बच्चों को नहीं बुलाया। हमने बाजार से केक भी नहीं लाया। केक के स्थान पर उनकी पसंदीदा भिंडी की सब्जी और रोटी से भोग लगाया है। मुन्ना ने बताया कि करीब 20 साल पहले उन्होंने रोटी कपड़ा और मकान फिल्म देखी थी। उस फिल्म को देखकर उनसे बहुत प्रभावित हुआ और फिर यह सिलसिला शुरू हो गया।

केक नहीं काटते हुए भिंडी की सब्जी और रोटी से मनाया जन्मदिन।