मेडिकल चेकअप कराने इंदौर आया आसाराम बापू: स्वास्थ्य में गड़बड़ी; सरकारी सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल में चेकअप के लिए पहुंचा, इस बार अलग रास्ते से अंदर ले गए अनुयायी – Indore News

मेडिकल चेकअप कराने इंदौर आया आसाराम बापू:  स्वास्थ्य में गड़बड़ी; सरकारी सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल में चेकअप के लिए पहुंचा, इस बार अलग रास्ते से अंदर ले गए अनुयायी – Indore News




दुष्कर्म का आरोपी आसाराम बापू गुरुवार को इंदौर के सरकारी सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल में पहुंचा। उसके साथ कुछ अनुनायी थे। सुबह करीब 10 बजे सबसे पहले बापू के खास 10-15 अनुयायी हॉस्पिटल के साइड वाले गेट के रास्ते से अंदर पहुंचे। अंदर जाकर डॉक्टरों और संबंधितों से बात कर जल्द ही आसाराम के हॉस्पिटल में पहुंचने की सूचना दी। इसके बाद वहां गहमा-गहमी काफी बढ़ गई और आसाराम को अंदर ले जाने के इंतजाम शुरू हो गए। दरअसल गुरुवार को आसाराम के आने की भनक किसी को नहीं थी। पिछली बार जब वह मुख्य गेट से आया था तो वहां काफी गहमागहमी बढ़ गई थी। इसके चलते इस बार उसकी एंट्री अलग साइड वाले गेट के रास्ते की थी। यहां उसके अनुयायियों और संबंधित स्टाफ व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। स्वास्थ्य में कुछ गड़बड़ी के चलते बापू को तकलीफ होने की सूचना है। एक घंटे बाद करीब 11 बजे ग्रे कलर की कार उसी साइड वाले गेट पर आकर रुकी। इसमें से पहले अनुयायी उतरे और आसाराम को उतारा। सफेद धोती-पाजामा पहले आसाराम को व्हील चेयर दी गई तो वह नहीं बैठा और रैलिंग के सहारे धीरे-धीरे गेट तक पहुंचा। फिर उसे अनुयायी अंदर ले गए। हॉस्पिटल में उसका चेकअप कराने के साथ कुछ जांचें भी हुई। इस दौरान बाहरी किसी भी व्यक्ति की एंट्री नहीं थी। सभी गेट पर सिक्युरिटी गार्ड तैनात थे और हर एक्टिविटी पर नजर रख रहे थे। इस दौरान यूनिट में डॉक्टरों और इमरजेंसी स्टाफ के अलावा किसी की भी एंट्री नहीं था। नजदीकी सूत्रों के मुताबिक बापू को गुरुवार को इंदौर में ही है। उधर, खंडवा रोड इंदौर स्थित आसाराम बापू आश्रम में आज श्री रामा भाईजी और साध्वी ज्योत्सना बहन द्वारा गीता भागवत सत्संग और पूनम दर्शन कार्यक्रम है। सूचना है कि आसाराम आश्रम भी जा सकता है।



Source link