भोपाल के बोर्ड ऑफिस के करीब स्थित इंडियन कॉफी हाउस में चोरों ने धावा बोलकर साठ हजार रुपए कैश चोरी कर लिए। आरोपियों ने पड़ोस की दो और दुकानों के ताले तोड़े और सामान चोरी कर लिया। गुरुवार रात को हर रोज की तरह इंडियन कॉफी हाउस रात 11 बजे बंद हुआ था। सुबह करीब 9 बजे कर्मचारी रेस्टोरेंट को खोलने पहुंचे तो लॉक टूटा मिला। अंदर चेक करने पर गल्ले में रखे साठ हजार रुपए गायब मिले। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। वहीं, रेस्टोरेंट के पड़ोस में स्थित दो अन्य दुकानों के भी बदमाशों ने ताले चटका दिए। पुलिस को किसी बाहरी गैंग पर चोरी का संदेह है। आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।
Source link