मुरैना में फूहड़ डांस, व्यवस्था में लगे थाना प्रभारी भी मंच पर पहुंचे, नोटों की बारिश

मुरैना में फूहड़ डांस, व्यवस्था में लगे थाना प्रभारी भी मंच पर पहुंचे, नोटों की बारिश


Last Updated:

मुरैना के कंस वध मेला के दौरान खूब फूहड़ डांस हुआ. मंच पर महिला डांसरों का नाच-गाना देखने के लिए पुलिसकर्मी भी दर्शक बनकर बैठे नजर आ रहे हैं. वहीं व्यवस्था के लिए लगे थाना प्रभारी भी मंच पर पहुंच गए और लोगों ने उनकी न्यौछावर भी कर दी.

Zoom

Morena News: मध्य प्रदेश के मुरैना से एक हैरान करने वाला सामने आया है, जहां कंस मेला के दौरान जमकर फूहड़ डांस हुआ. खास बात ये रही है कि इस दौरान थाना प्रभारी और उनका स्टाफ भी मौजूद था, लेकिन वह मंच पर व्यवस्थाओं को दुरस्त करने में लगा रहा. हद तो तब हो गई, जब सहयोगियों ने थाना प्रभारी की न्यौछावर की. रामपुरा थाना प्रभारी रामकुमार वर्मा हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
रामपुरा कस्बे में बीती 31 मार्च को कंस मेला के दौरान का पूरा मामला बताया जा राह है. फूहड़ डांस के मंच पर व्यवस्था बनाते थाना प्रभारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिस पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. वीडियो में नाचने वाली महिलाओं के पीछे कई लोग भी बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं. वहीं लोग डांसर पर खुलेआम नोट उड़ाते हुए दिख रहे हैं.

थाना प्रभारी की सफाई आई सामने
बाद में मामले पर थाना प्रभारी रामकुमार वर्मा की इस पर सफाई भी सामने आई. उन्होंने कहा कि वह आयोजन में ड्यूटी पर तैनात थे और व्यवस्थाएं संभाल रहे थे. इस दौरान कुछ लोग हंगामा कर रहे थे और इसी वजह से मुझे मंच पर जाना पड़ा था. अब मेरे ऊपर किसने पैसे से न्यौछावर की है. इस बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है.

सवालों के घेरे में पुलिसकर्मियों की भूमिका
भले ही अब थाना प्रभारी कितनी भी सफाई क्यों ना दे लें, लेकिन पूरे मामले में उनकी भद्द तो पिटी है और पुलिसकर्मियों की भूमिका भी सवालों के घेरे में आ गई. जहां वह खुद ही लोगों के साथ डांस का आन्नद लेने लगे.



Source link