मंदसौर जिले के शामगढ़ इलाके के ग्राम ढाबला में रहने वाले 55 वर्षीय जगदीश पाटीदार की शुक्रवार को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में इनकी मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, जगदीश अपनी मोटरसाइकिल से जा रहे थे, तभी गरोठ-भानपुरा रोड पर सामने से आ रही एक कार से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक में अचानक आग लग गई। इस हादसे में जगदीश गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम हादसे के तुरंत बाद घायल जगदीश को गरोठ के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखा गया है। कल सुबह निकलेगी अंतिम यात्रा पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद शव को परिवार वालों को सौंप दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह उनके पैतृक गांव ढाबला से उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। पुलिस ने शुरू की जांच भानपुरा थाना पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस ने गाड़ी जब्त कर ड्राइवर को हिरासत में लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Source link