Last Updated:
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज यूनिस खान को घरेलू क्रिकेट में डायरेक्टर बनाने की तैयारी चल रही है. मोहसिन नकवी चाहते हैं कि यूनिस खान पाकिस्तान के युवा क्रिकेटरों को तैयार करें. हालांकि, अभी इसे लेकर आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन ये माना जा रहा है यूनिस खान मोहसिन नकवी की पसंद है.
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेट यूनिस खान
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) पूर्व कप्तान और देश के सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले खिलाड़ी यूनिस खान को घरेलू क्रिकेट विभाग का प्रमुख बनाने पर विचार कर रहा है. सूत्रों ने यह जानकारी दी. इस घटनाक्रम से परिचित एक विश्वसनीय सूत्र ने बताया कि पीसीबी के चेयरमैन मोहसिन नकवी यूनिस को घरेलू क्रिकेट निदेशक के अहम पद पर नियुक्त करने के इच्छुक हैं. इससे पहले भी यूनिस खान को पीसीबी के लिए काम करने का अनुभव है, लेकिन जल्द ही अधिकारियों के साथ मतभेद के कारण उन्होंने अपने पद इस्तीफा दे दिया.
सूत्र ने कहा, ‘‘खुर्रम नियाजी फिलहाल घरेलू विभाग के प्रमुख हैं लेकिन उनका तबादला इस्लामाबाद कर दिया गया है और वह जल्द ही अपने नए कार्यभार को संभालेंगे. यही वजह है कि बोर्ड यूनिस को घरेलू क्रिकेट के निदेशक का पद पर नियुक्त करने का इच्छुक है. ’’ हालांकि, अभी ये तय नहीं हुआ है कि यूनिस खान कब तक कार्यभार संभालेंगे और उनकी रिपोर्टिं किसके पास होगी. बता दें कि पाकिस्तान में अक्सर म्यूजिकल चेयर जैसा माहौल देखने को मिला है. लंबे से पीसीसीए में स्थिरता की कमी देखने को मिली है क्योंकि कभी अचानक कोच की छुट्टी कर दी जाती है तो कभी अधिकारियों को हटा दिया जाता है.
मोहसिन नकवी की पसंद हैं यूनिस खान
सूत्र ने कहा, ‘‘नकवी चाहते हैं कि घरेलू क्रिकेट से जुड़े मामलों का प्रबंधन कोई अनुभवी क्रिकेटर करे क्योंकि पाकिस्तान क्रिकेट में यह विषय हमेशा से ही चर्चा का केंद्र रहा है.’’ उन्होंने कहा कि पीसीबी यूनिस की नियुक्ति की घोषणा तभी करेगा जब वह बोर्ड के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर कर लेंगे. फिलहाल बातचीत चल रही है.
यूनिस ने 118 टेस्ट और 265 वनडे मैच खेले हैं. वह एकमात्र ऐसे पाकिस्तानी खिलाड़ी हैं जिन्होंने 10,000 से अधिक टेस्ट रन बनाए हैं. उन्होंने राष्ट्रीय टीम के बल्लेबाजी कोच के तौर पर भी काम किया है, लेकिन बोर्ड के कुछ अधिकारियों के साथ मतभेद होने के बाद उन्होंने यह पद छोड़ दिया था.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें