Last Updated:
Sagar Picnic Spot: सागर की इस जगह के लिए आवाम ने आवाज उठाई, जिसको सुनकर नगर निगम और जनप्रतिनिधियों ने इसको संवारने का जिम्मा उठाया. इस बार नगर निगम की निधि से सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है. इसके लिए नगर निगम 9 करोड़ खर्च कर रहा है.
Sagar News: सागर में लाखा बंजारा झील का 100 करोड़ से सौंदर्यीकरण होने के बाद ये झील नए टूरिस्ट स्पॉट के रूप में उभर कर सामने आई है. यहां रोजाना हजारों लोग तफरी करने के लिए परिवार के साथ पहुंचते हैं. अब इसी की तर्ज पर छोटी झील का भी सौंदर्यीकरण का काम शुरू हो गया है, जिसका लगभग 30% कार्य हो चुका है. जब यह पूरी तरह से तैयार हो जाएगा तो शहरवासियों को एक और पिकनिक स्पॉट मिल जाएगा.
लोगों ने उठाई आवाज, तब बना प्लान
बता दें कि छोटी झील भी बड़े तालाब का ही हिस्सा है. लेकिन, छोटी झील को पहले छोड़ दिया गया था, जिसकी वजह से इसके अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा था. ऐसे में शहर वासियों द्वारा तरह-तरह के सवाल उठाए जा रहे थे. आवाम की आवाज को सुनकर नगर निगम और जनप्रतिनिधियों ने मिलकर इसको संवारने का जिम्मा उठाया. इस बार नगर निगम की निधि से सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है. इसके लिए नगर निगम 9 करोड़ खर्च कर रहा है. यह काम दिसंबर 2026 तक पूरा हो जाएगा. 2027 में सागर को एक और टूरिस्ट स्पॉट मिलेगा, जहां लोग अपने बच्चों के साथ फैमिली के साथ दोस्तों के साथ जाकर टाइम स्पेंड कर पाएंगे.
ऐसे सजाई जा रही झील
छोटी झील के सौंदर्यीकरण की बात करें तो इसमें तीन तरफ करीब 30 फीट की गोलाई में पाथवे का निर्माण किया जा रहा है. इसके लिए रास्ता बना लिया गया है. जल्द ही इन पर राजस्थानी पत्थर लगाए जाएंगे. यहां लोग इस झील के किनारे घूम सकेंगे, वहीं इसको हेरिटेज लुक देने के लिए राजस्थानी पत्थरों से ही छतरियां बनाई जा रही हैं. इस लोक में सड़क के किनारे जालियों को राजस्थानी पत्थरों के खंबे में लगाया जा रहा है. ये एक अलग ही लुक दे रहे हैं.
सप्त ऋषियों की मूर्तियां और…
इस झील के किनारे संजय ड्राइव वाले रोड पर सप्त ऋषियों की मूर्तियां लगाई जा रही हैं. यहां पर 12 ज्योतिर्लिंग स्वरूप भी विराजित किए जा रहे हैं. यहां पर्यटन के साथ-साथ धर्म संस्कृति और अध्यात्म का अनूठा संगम देखने को मिलेगा. अभी यहां पर जो 12 ज्योतिर्लिंग स्वरूप का एरिया डेवलप किया जा रहा है, उसको देखने के लिए यही शहरवासी पहुंचने लगे हैं. यहां पर 21 फीट ऊंची भोलेनाथ का त्रिशूल और 21 फीट ऊंची हनुमानजी की गदा भी बनाई गई है. इस समय सेल्फी और रील के लिए युवाओं को अपनी तरफ आकर्षित कर रहे हैं. इसके अलावा फाउंटेन भी लगाए जा रहे हैं.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें