3 करोड़ में बनेंगे 10 मार्ग, यातायात होगा आसान, बुरहानपुर में सड़क की समस्या होगी खत्म

3 करोड़ में बनेंगे 10 मार्ग, यातायात होगा आसान, बुरहानपुर में सड़क की समस्या होगी खत्म


Last Updated:

Burhanpur Road Construction: बुरहानपुर जिले में खराब सड़कों से परेशान लोगों को अब राहत मिलने जा रही है. लंबे समय तक समस्या झेलने और विरोध प्रदर्शन के बाद 3 करोड़ रुपये की लागत से 10 सड़कों का निर्माण शुरू हो गया है. काम शुरू होने पर स्थानीय लोगों ने नगर निगम का आभार जताया और कहा कि अब उन्हें बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी.

Burhanpur Road Construction: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में पिछले दिनों रोड़ की समस्या के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था. लोग परेशान हो गए थे. जिसको लेकर लोगों ने धरना प्रदर्शन किया 3 करोड रुपए की लागत से 10 मार्गो का निर्माण शुरू किया जा रहा है. निर्माण शुरू होने पर लोग नगर निगम का आभार भी मान रहे हैं. लोगों का कहना है कि हमने काफी परेशानी जाती थी लेकिन अब हमको अच्छी सड़के मिल रही है.

क्षेत्र के लोगों ने दी जानकारी 
लोकल 18 की टीम को प्रतापपुरा क्षेत्र के मोहम्मद अजहर और साहिबा खान ने जानकारी देते हुए बताया कि लंबे समय से गड्ढे और रोड की  समस्या से परेशान थे लेकिन जैसे ही हमने नगर निगम के सामने हमारी समस्या बताई तो महापौर माधुरी अतुल पटेल और नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव द्वारा इसको लेकर एक रोड में तैयार किया गया और करीब 3 करोड रुपए की लागत से 10 से 15 रोड को मंजूर कर दिया है अब इसका निर्माण भी शुरू हो गया है निर्माण काम शुरू होने पर हम नगर निगम और महापौर अतुल पटेल का आभार मानते हैं क्योंकि हमको लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था लेकिन अब एक रोड मैप तैयार होने से अच्छी सड़कों का निर्माण हो रहा है.

इन वार्डों में बन रही हैं सड़के 
नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव से बात की तो उन्होंने बताया कि शहर में करीब 10 से 15 वार्डों में सड़कों का निर्माण कार्य शुरू हो गया है. जिसमें प्रतापपुरा, राजपुरा दलिया वाड़ी सिलमपुरा, बस स्टैंड, बुधवारा सोनार पट्टी सिंधी बस्ती लालबाग शनवारा, शिकारपुरा क्षेत्र यह सभी क्षेत्र शामिल है जिसमें रोड़ों का निर्माण कार्य शुरू हो गया है और कहीं पर निर्माण काम पुरा भी हो गया हैं. लोगों का आवागमन शुरू हो चुका हैं.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें



Source link