Last Updated:
Burhanpur People Protest: बुरहानपुर में एक हजार से ज्यादा लोग सड़क पर उतर आए. इस दौरान जमकर विरोध किया. मामला जंगल की सुरक्षा से जुड़ा है. जानें…
हाइलाइट्स
- बुरहानपुर में 1000 से अधिक लोग जंगल बचाने सड़कों पर उतरे
- जंगल पर बाहरी राज्यों के लोग अतिक्रमण कर रहे हैं
- वन बचाव समिति ने पेड़ों की कटाई रोकने का संकल्प लिया
पेड़ों की कटाई कर रहे हैं, जिससे हम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. कटे पेड़ों को देखकर मन बड़ा दुखी होता है. बुरहानपुर में अतिक्रमणकारी पेड़ों और जंगल को नष्ट करने का काम कर रहे हैं, अब उनके लिए हमने भी मोर्चा खोल दिया है. जिला प्रशासन के साथ-साथ अब हम भी जंगल की रखवाली करेंगे. इसमें महिलाएं बुजुर्ग युवा सभी शामिल है.
समाजसेवी सोहन सैनी ने बताया, बुरहानपुर में जो जंगल है, वह जंगल मेलघाट से भी जुड़ा हुआ है. लेकिन, यहां पर कुछ अतिक्रमणकारी रहने के लिए जंगल में लगे पेड़ों को काटकर कब्जा कर रहे हैं. ऐसे लोगों पर कार्रवाई होना चाहिए, इसलिए अब हम सड़कों पर उतर आए हैं. हम प्रशासन के साथ मिलकर उनको समझाइश देंगे, ताकि वह इस तरह से पेड़ो की कटाई नहीं करें.
एक भी पेड़ पर नहीं चलने देंगे कुल्हाड़ी
अभी तक कुछ चुनिंदा लोग ही पेड़ों को बचाने के लिए काम करते थे. लेकिन अब नेपानगर और बुरहानपुर जिले के लोगों ने मिलकर वन बचाव समिति का गठन किया है. यह लोग एक भी पेड़ पर कुल्हाड़ी नहीं चलने देंगे यदि आपके आसपास भी कहीं पर इस तरह से पेड़ों की कटाई हो रही है तो आप इस समिति को सूचना दे सकते हैं जिसके बाद यह समिति जिला प्रशासन के साथ मिलकर पेड़ काटने वालों पर कारवाई करवाएंगी.