पत्नी के प्राइवेट पार्ट पर बेलन से हमला: छतरपुर में पति ने अवैध संबंध के शक में बांधकर पीटा – Chhatarpur (MP) News

पत्नी के प्राइवेट पार्ट पर बेलन से हमला:  छतरपुर में पति ने अवैध संबंध के शक में बांधकर पीटा – Chhatarpur (MP) News




छतरपुर में एक पति ने अवैध संबंधों के शक में अपनी पत्नी को बेरहमी से पीटा। आरोपी ने महिला को बांधकर उसके प्राइवेट पार्ट पर लकड़ी के बेलन से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़िता को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। परिजनों के अनुसार, पति अपनी पत्नी पर उसकी बहन के 18-19 वर्षीय बेटे के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगा रहा था। हालांकि, परिजनों ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। परिजनों ने बताया कि जिस युवक पर आरोप लगाया जा रहा है, वह पीड़िता के लिए बेटे समान है। वह केवल टैक्सी से घर पर सामान रखने आया था और रुका भी नहीं था। उनका कहना है कि पति ने बिना किसी ठोस वजह के केवल शक के आधार पर यह अमानवीय कृत्य किया। पुलिस ने केस दर्ज किया
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले ने बताया कि आरोपी पति के खिलाफ मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पीड़िता की डॉक्टरी जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।



Source link