Ashoknagar News: मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के ईसागढ़ जनपद पंचायत में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के बाद एक अहम घटना सामने आई. कार्यक्रम समाप्ति के बाद कलेक्टर साकेत मालवीय आवेदनों को थैले में रख रहे थे, लेकिन कागज अव्यवस्थित तरीके से रखे जा रहे थे. यह देखकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मौके पर ही नाराजगी जताई. उन्होंने कहा, ये कागज नहीं, लोगों की उम्मीदें हैं, हमारे लिए सोने के समान हैं. सिंधिया ने प्रशासन को जिम्मेदारी का एहसास कराते हुए कहा, हर आवेदन किसी की पीड़ा और भरोसे से जुड़ा होता है, इसलिए उन्हें पूरी गंभीरता से संभालना चाहिए.