92 रनों की पारी खेलकर भी केएल राहुल के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

92 रनों की पारी खेलकर भी केएल राहुल के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड


होमखेलक्रिकेट

92 रनों की पारी खेलकर भी केएल राहुल के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

Last Updated:

KL Rahul IPL record: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 14वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को गुजरात टाइटंस के खिलाफ सिर्फ 1 रन से हार मिली. दिल्ली के लिए इस मैच में केएल राहुल ने दमदार बल्लेबाजी से 92 रन बनाए, लेकिन इसके बावजूद उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया और वह विराट कोहली-रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं.

Zoom

केएल राहुल ने खेली 92 रनों की दमदार पारी

नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में 92 रनों की दमदार पारी खेली. अपनी इस पारी में राहुल ने 52 गेंदों का सामना किया, जिसमें 11 चौके 4 छक्के शामिल रहे. हालांकि, केएल राहुल की इस दमदार अर्धशतकीय पारी के बावजूद दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन हार मिली. सिर्फ हार ही नहीं, केएल राहुल के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया.

दरअसल, केएल राहुल आईपीएल में टीम की हार में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं. केएल राहुल की टीम की हार में अब कुल 2515 रन हो गए हैं. टीम की हार में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में राहुल लिस्ट में 5वें स्थान पर हैं.

विराट कोहली लिस्ट में सबसे टॉप पर

धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली टीम की हार में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पहले स्थान पर हैं. आईपीएल टीम के लिए हारे हुए मैच में विराट कोहली ने अबतक कुल 3731 रन बनाए हैं. इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर पूर्व दिग्गज शिखर धवन का नाम शामिल है. शिखर धवन ने टीम की हार में कुल 2780 रन बनाए हैं. इसके अलावा डेविड वॉर्नर ने 2768 और रोहित शर्मा के नाम हारे हुए मैच में 2764 रन दर्ज है.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें



Source link