Last Updated:
MP Police Constable Result 2025: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. अब जो लोग इंतजार कर रहे थे, उनकी टेंशन खत्म हो गई. आप मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://esb.mp.gov.in पर जा सकते हैं. वहां पर उम्मीदवार अपनी डिटेल (एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ) डालकर आसानी से रिजल्ट, मेरिट लिस्ट और स्कोरकार्ड देख सकते हैं और डाउनलोड भी कर सकते हैं.
इस बार सुनील मीना ने एमी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में बाजी मारते हुए पहला स्थान हासिल किया है और टॉपर बने हैं. टॉप पांच में अंकित रघुवंशी, दीपक जाट, आदर्श सेन और सूरज मसीह ने जगह बनाई है.
कांस्टेबल भर्ती के लिए ओबीसी आरक्षण की वजह से अभी भी 13 प्रतिशत पद खाली
इस बार मध्य प्रदेश कांस्टेबल भर्ती के लिए कुल 7500 पदों पर नियुक्तियां होनी थीं और पूरे प्रदेश से 9,78,059 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था. पहले चरण की लिखित परीक्षा अक्टूबर से दिसंबर 2025 के बीच हुई थी, जिसमें काफी संख्या में लोग परीक्षा देने बैठे थे. अब बोर्ड ने 6525 पदों पर अपना अंतिम रिजल्ट का ऐलान कर दिया है.
बाकी पद ओबीसी आरक्षण के मामले में अभी होल्ड पर रखे गए हैं. यानी कुल 13% पद अभी फिलहाल भरे नहीं जा रहे हैं. रिजल्ट 87-13 के फॉर्मूले के हिसाब से जारी किया गया है.
यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…