छतरपुर कोर्ट परिसर में महिला टाइपिस्ट से मारपीट: प्राइवेट टाइपिस्ट ने थप्पड़ मारा; आरोपी गिरफ्तार – Chhatarpur (MP) News

छतरपुर कोर्ट परिसर में महिला टाइपिस्ट से मारपीट:  प्राइवेट टाइपिस्ट ने थप्पड़ मारा; आरोपी गिरफ्तार – Chhatarpur (MP) News




छतरपुर जिला न्यायालय परिसर में गुरुवार को एक महिला टाइपिस्ट के साथ मारपीट की घटना सामने आई। यह घटना प्रथम श्रेणी न्यायाधीश की कोर्ट में हुई, जिससे परिसर में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्राइवेट टाइपिस्ट आशीष रिछारिया ने विवाद के दौरान अपना आपा खो दिया और महिला कर्मचारी को थप्पड़ मार दिया। घटना के बाद कोर्ट रूम में अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को लेकर थाने ले गई। न्यायालय परिसर में हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एडिशनल एसपी आदित्य पटेल ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।



Source link