Last Updated:
Ujjjain News: उज्जैन से करीब 75 किलोमीटर दूर एक तीन साल का बच्चा गहरे बोरवेल में गिर गया है. बच्चे को सुरक्षित निकालने के लिए SDRF और प्रशासन की टीम लगातार रात से रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है. वहीं, परिजनों ने आरोप लगाया है कि प्रशासन की ओर से बच्चे की स्थिति की साफ जानकारी नहीं दी जा रही है.
Ujjain Borewell Incident: उज्जैन में बोरवेल में गिरे बच्चे को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है. एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम रात भर से बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश कर रही है. जानकारी के मुताबिक, दो बार बच्चा ऊपर तक आ गया था, लेकिन रस्सी टूट जाने की वजह से वह फिर नीचे चला गया, जिससे रेस्क्यू में और मुश्किलें बढ़ गई हैं. टीम ने बच्चे को निकालने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाए हैं. एक बार बच्चे की शर्ट भी हुक में फंसकर ऊपर आ गई, जिससे उम्मीद जगी कि बच्चा पास में ही है, लेकिन अभी तक उसे सुरक्षित बाहर नहीं निकाला जा सका है.
रेस्क्यू टीम ने वैकल्पिक तरीका अपनाते हुए बोरवेल के पास करीब 100 फीट लंबा और 35 फीट गहरा गड्ढा खोदना शुरू कर दिया है, ताकि साइड से बच्चे तक पहुंचा जा सके. इसके लिए मौके पर पांच पोकलेन मशीन और एक जेसीबी लगाई गई है, जो लगातार खुदाई कर रही हैं.
एंबुलेंस और डॉक्टरों की टीम भी तैनात
एहतियात के तौर पर मौके पर दो एंबुलेंस और डॉक्टरों की टीम भी तैनात है, ताकि बच्चे को बाहर निकालते ही तुरंत इलाज दिया जा सके. प्रशासन भी पूरी तरह सक्रिय है। कलेक्टर रोशन कुमार सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा रात से ही मौके पर मौजूद रहकर रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं. पूरे क्षेत्र में चिंता का माहौल है और लोग बच्चे के सुरक्षित बाहर आने की प्रार्थना कर रहे हैं. प्रशासन और रेस्क्यू टीम पूरी ताकत के साथ काम कर रही है, ताकि जल्द से जल्द बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें