शिवपुरी जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के खौरघार गांव में ट्रैक्टर निकालने के लिए बाइक हटाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस घटना में घर के बाहर बैठे एक पिता और उसके तीन बेटों के साथ लाठियों से बेरहमी से मारपीट की गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से एक ओमप्रकाश जाटव (38) पिता बादाम जाटव ने बताया कि यह विवाद 11 अप्रैल की दोपहर को शुरू हुआ था। उनके भतीजे रूपेश जाटव का गांव के गिर्राज रावत से ट्रैक्टर निकालने के लिए बाइक हटाने को लेकर झगड़ा हुआ था। उस समय रूपेश घर लौट आया था और मामला शांत हो गया था। घर पहुंचकर गाल-गलौज शुरू की
शनिवार शाम करीब 5:30 बजे ओमप्रकाश अपने परिवार के साथ घर के बाहर बैठे थे, तभी गांव के कारे रावत, सुघर सिंह रावत और जय सिंह रावत लाठियां लेकर वहां पहुंचे। उन्होंने रूपेश के पुराने विवाद को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। इसी दौरान हल्के रावत और गिर्राज रावत भी मौके पर आ गए। सभी हमलावरों ने जातिसूचक गालियां देते हुए ओमप्रकाश और उसके परिवार पर हमला कर दिया। परिवार पर लाठियों से वार किए
ओमप्रकाश के अनुसार, कारे रावत ने उन पर लाठी से हमला किया, जिससे उनके बाएं हाथ में गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। अन्य आरोपियों ने भी उन पर और उनके परिवार पर लाठियों से वार किए। बचाव करने आए उनके भाई मस्तराम जाटव, बाईसराम जाटव और पिता बादाम जाटव को भी बेरहमी से पीटा गया। इस हमले में सभी को हाथ-पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के दौरान परिजनों और ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर घायलों को हमलावरों से छुड़ाया। सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ओमप्रकाश की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
Source link