टी20 में बटलर ने बनाया महारिकॉर्ड, पोलार्ड-हेल्स को पीछे छोड़ किया बड़ा कारनामा

टी20 में बटलर ने बनाया महारिकॉर्ड, पोलार्ड-हेल्स को पीछे छोड़ किया बड़ा कारनामा


होमखेलक्रिकेट

टी20 में बटलर ने बनाया महारिकॉर्ड, पोलार्ड-हेल्स को पीछे छोड़ किया बड़ा कारनामा

Last Updated:

fastest 14000 t20 runs record: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर ने 14000 टी20 रन का मुकाम हासिल किया. वह तीसरे सबसे तेज 14000 टी20 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने कीरोन पोलार्ड और हमवतन एलेक्स हेल्स को पीछे छोड़ा. विराट कोहली 14000 टी20 रन तक पहुंचकर इतिहास रच सकते हैं.

Zoom

विराट कोहली और जोस बटलर.

नई दिल्ली. आईपीएल 2026 के 19वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जांयट्स को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी. गुजरात की इस जीत में जोस बटलर का योगदान रहा, जिन्होंने 60 रनों की विस्फोटक पारी खेली. इस पारी के दौरान बटलर ने बड़ी उपलब्धि नाम कर ली. वह टी20 क्रिकेट में 14000 रन पूरे करने वाले दुनिया के 5वें बल्लेबज बन गए हैं. बटलर ने कीरोन पोलार्ड और एलेक्स हेल्स को पीछे छोड़ा और तीसरे सबसे तेज 14000 टी20 रन पूरे करने वाले खिलाड़ी बने. बटलर अपने देश यानी इंग्लैंड के लिए सबसे तेज 14000 रन पूरे करने वाले क्रिकेटर बन गए हैं.

बटलर ने मैच में 39वां रन बनाते है टी20 में 14000 रन पूरे कर लिए. उन्होंने 468वीं पारी में यह उपलब्धि नाम की. पोलार्ड ने 633 और हेल्स ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 505 पारियां खेली थीं. सबसे तेज 14000 टी20 रन बनाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है. ‘यूनिवर्स बॉस’ ने 423 पारियों में रिकॉर्ड बनाया. दूसरे नंबर पर डेविड वॉर्नर का नाम है. वॉर्नर ने 431 पारियां ली थीं.

विराट कोहली और जोस बटलर.

टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भी गेल के नाम है, जिन्होंने 463 मुकाबलों में 144 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 14562 रन बनाए. वहीं, पोलार्ड ने 735 मुकाबलों में 150 के स्ट्राइक रेट से 14482 रन बनाए हैं. हेल्स के नाम 14449 दर्ज हैं, तो वॉर्नर ने 14121 रन बनाए हैं.

इस क्लब से भी जुड़ा नाम
जोस बटलर ने इकाना स्टेडियम में 37 गेंदों में 60 रन बनाए. इस पारी के साथ ही उनके 497 टी20 मैचों में कुल 14021 रन हो गए. 165 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बटलर ने जो अर्धशतक (50) बनाया, वह उनके टी20 करियर का 100वां अर्धशतक था. दुनिया में डेविड वॉर्नर और विराट कोहली के बाद बटलर सिर्फ तीसरे ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने टी20 में 100 अर्धशतक लगाए हैं.

विराट कोहली रच सकते हैं इतिहास
विराट कोहली सबसे तेज 14000 टी20 रन बनाने वाले बल्लेबाज बनकर इतिहास रच सकते हैं. कोहली ने अब तक 417 मैचों की 400 पारियों में 13672 रन बनाए हैं. उन्हें 14000 टी20 रन तक पहुंचने के लिए 328 रन और चाहिए. कोहली अगर 22 पारियां खेलकर यह रन बनाने में कामयाब हो गए तो वह क्रिस गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ देंगे, जिन्होंने 423 पारियां ली थीं. कोहली भारत के लिए टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. इस मामले में दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा का नाम है. रोहित ने अब तक 12366 रन बनाए हैं.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें



Source link