छिंदवाड़ा नगर निगम की परिषद बैठक में 3 सौ 5 करोड़ 95 लाख रुपए का बजट पारित किया गया। इस बजट में शहर के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई, जिनमें अंतरराज्यीय बस स्टैंड के निर्माण और उसके लिए भूमि अधिग्रहण से संबंधित निर्णय भी शामिल हैं। इसके साथ ही ट्रांसपोर्ट नगर को लेकर भी अहम फैसला लिया गया। नगर निगम के सभा कक्ष में आयोजित इस बैठक में निगम आयुक्त सीपी राय, महापौर विक्रम अहके, निगम अध्यक्ष सोनू मांगो सहित सभापति और पार्षद मौजूद रहे। बैठक को लेकर पहले से ही व्यापक तैयारियां की गई थीं। दोनों पक्षों के पार्षद आमने सामने आए
बैठक के दौरान जमकर हंगामा भी देखने को मिला। कांग्रेस और बीजेपी के पार्षद कई मुद्दों पर आमने-सामने आ गए और निगम आयुक्त को घेरते नजर आए। खासतौर पर बाढ़ के दौरान गंदे पानी की समस्या और रुके हुए विकास कार्यों को लेकर पार्षदों ने कड़ा विरोध जताया। इस दौरान गुलाबरा के पार्षद संदीप चौहान के द्वारा निगम आयुक्त को पानी टेस्ट करने के लिए आग्रह किया गया जो की पानी दूषित था और उनके क्षेत्र में सप्लाई किया जा रहा था हंगामे के बीच निगम आयुक्त सीपी राय ने पार्षदों को आश्वस्त किया कि शहर की समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा और विकास कार्यों को गति दी जाएगी।
Source link