टायर फटने से कार घर में घुसी: गाड़ी में बैठे तीन लोग घायल, अनूपपुर में नेशनल हाईवे-43 पर हादसा – Anuppur News

टायर फटने से कार घर में घुसी:  गाड़ी में बैठे तीन लोग घायल, अनूपपुर में नेशनल हाईवे-43 पर हादसा – Anuppur News




अनूपपुर जिले के बदरा ग्राम पंचायत में नेशनल हाईवे-43 पर सोमवार शाम को एक तेज रफ्तार गाड़ी का टायर अचानक फट गया, जिससे वह बेकाबू होकर पलट गई और सीधे पास के एक घर में जा घुसी। इस टक्कर में गाड़ी में बैठे तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए। गाड़ी (नंबर एमपी 18टी 4030) अनूपपुर से कोतमा की तरफ जा रही थी। चश्मदीदों ने बताया कि टायर फटने के बाद ड्राइवर गाड़ी को संभाल नहीं पाया। गनीमत रही कि जिस घर में गाड़ी घुसी, वहां मौजूद लोग बाल-बाल बच गए और उन्हें कोई चोट नहीं आई। स्थानीय लोगों ने की मदद हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े। समाजसेवी शिवांश सिंह राजपूत और अन्य लोगों ने अपने निजी वाहनों से घायलों को फुनगा अस्पताल पहुंचाया। घायलों का चल रहा इलाज डॉक्टरों के मुताबिक, घायलों में 17 साल का महेंद्र और 65 साल का रामू शामिल हैं, जिनका इलाज जारी है। गाड़ी में सवार एक अन्य बच्चे को खरोंच तक नहीं आई है। पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच कर रही है।



Source link