सर्किट हाउस में नजरबंद ​किए कांग्रेस नेता, आठ हिरासत में – Raisen News

सर्किट हाउस में नजरबंद ​किए कांग्रेस नेता, आठ हिरासत में – Raisen News




सागर तिराहे से गिरफ्तार करते हुए। रायसेन| रायसेन में उन्नत कृषि मेले के दौरान राजनीतिक तनाव बढ़ गया। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के कार्यक्रम के मद्देनजर पुलिस ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की आवाजाही पर रोक लगाई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को भोपाल में ही रोककर वापस भेज दिया गया। रायसेन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष और सिलवानी विधायक देवेंद्र पटेल सहित कई नेताओं को सर्किट हाउस में नजरबंद रखा गया। यह रोक मंत्री के कार्यक्रम समाप्त होने तक जारी रही। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह सोलंकी कुछ समर्थकों के साथ सागर तिराहे तक पहुंचे। वहां पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक लिया। विरोध के दौरान 8 कार्यकर्ताओं को मौके से गिरफ्तार किया गया। कार्यक्रम खत्म होने के बाद सभी को रिहा कर दिया गया। कांग्रेस नेताओं ने कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया। देवेंद्र पटेल ने आरोप लगाया कि मेला किसानों के नाम पर आयोजित है, लेकिन किसानों और जनप्रतिनिधियों को ही इसमें शामिल होने से रोका जा रहा है।



Source link