प्रफुल्ल ने वैभव को आउट करने का बनाया था मास्टर प्लान, मैच के बाद बताया

प्रफुल्ल ने वैभव को आउट करने का बनाया था मास्टर प्लान, मैच के बाद बताया


होमखेलक्रिकेट

प्रफुल्ल ने वैभव को आउट करने का बनाया था मास्टर प्लान, मैच के बाद बताया

Last Updated:

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में विदर्भ के इस 24 वर्षीय तेज गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे ने वो कर दिखाया, जो आईपीएल के 19 साल के इतिहास में कभी नहीं हुआ था. प्रफुल ने अपने डेब्यू मैच में ही सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ तहलका मचा दिया. पारी का पहला ही ओवर लेकर आए प्रफुल्ल ने तीन विकेट चटकाए।

Zoom

प्रफुल्ल ने वैभव को कैसे किया आउट?

नई दिल्ली. हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में विदर्भ के इस 24 वर्षीय तेज गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे ने वो कर दिखाया, जो आईपीएल के 19 साल के इतिहास में कभी नहीं हुआ था. प्रफुल ने अपने डेब्यू मैच में ही सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ तहलका मचा दिया. पारी का पहला ही ओवर लेकर आए प्रफुल्ल ने तीन विकेट चटकाए. इसी के साथ प्रफुल्ल आईपीएल इतिहास के पहले ऐसे गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने पारी के पहले ही ओवर में 3 विकेट झटके. उन्होंने अपने पहले ही ओवर में वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल और लुआन-ड्रे प्रिटोरियस को आउट कर राजस्थान की कमर तोड़ दी.

जिस 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को जसप्रीत बुमराह और जोश हेजलवुड जैसे दिग्गज नहीं रोक पाए थे, उन्हें प्रफुल्ल ने अपनी पहली ही गेंद पर आउट कर दिया. प्रफुल्ल ने एक शॉर्ट पिच गेंद (बाउंसर) फेंकी. वैभव सूर्यवंशी गेंद की रफ्तार को भांप नहीं पाए. उनके बल्ले का ऊपरी किनारा लगा और गेंद हवा में ऊंची चली गई, जिसे विकेटकीपर सलिल अरोरा ने बड़ी आसानी से लपक लिया. वैभव सूर्यवंशी के छोटे लेकिन चर्चित आईपीएल करियर में यह पहली बार था जब वे अपनी पहली ही गेंद पर आउट हुए. मैच के बाद प्रफुल्ल ने वैभव सूर्यवंशी का विकेट चटकाने को लेकर बड़ी बात कह दी.

प्रफुल्ल ने वैभव को कैसे किया आउट?
प्रफुल्ल हिंगे के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी किस तरह का शॉट खेलकर आउट हुए? आईपीएल में पहली बार हुए गोल्डन डक
शानदार गेंदबाजी के लिए प्रफुल्ल हिंगे को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया. उन्होंने पावरप्ले के अंदर ही राजस्थान की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी थी. मैच के बाद इस युवा पेसर ने एक मजेदार राज खोला. उन्होंने बताया कि वैभव सूर्यवंशी को बाउंसर पर आउट करना कोई इत्तेफाक नहीं, बल्कि एक सोची-समझी प्लानिंग थी. प्रफुल्ल ने मुरली कार्तिक के साथ बातचीत में कहा, ‘मुझे वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेकर सबसे ज्यादा मजा आया, क्योंकि वह गजब की फॉर्म में चल रहे थे. मैंने पहले ही 2-3 लोगों को बोल कर रखा था कि मैं उन्हें पहली ही गेंद पर बाउंसर डालूंगा और आउट कर दूंगा. मेरा बस एक ही लक्ष्य था- उन्हें पहली ही गेंद पर पवेलियन भेजना.’

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें



Source link