रिपोर्ट- अजय पटवा, उज्जैन. मध्य प्रदेश के उज्जैन में ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर मंदिर में 14 अप्रैल 2026 की भस्म आरती का नजारा बेहद खास और दिव्य रहा, जिसने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. तड़के होने वाली इस आरती में बाबा महाकाल का अनोखा श्रृंगार किया जाता है, जो जीवन और मृत्यु के सत्य को दर्शाता है. रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचते हैं और बाबा महाकाल के दर्शन करते हैं. भस्म आरती का महत्व इतना है कि भक्त दूर-दूर से सिर्फ इस एक झलक के लिए उज्जैन आते हैं. यह आस्था और परंपरा का ऐसा संगम है, जो हर श्रद्धालु के दिल में गहरी छाप छोड़ जाता है.