Last Updated:
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सुपर स्टार विराट कोहली ने गुवाहाटी में मैच देखने आए फैंस का दिन बना दिया. बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में IPL 2026 के दौरान उनको बिहू करते हुए देखा गया. यह असम का लोकप्रिय लोकनृत्य है. स्टार क्रिकेटर ने शुक्रवार 10 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ मैच से पहले वार्म-अप के दौरान कुछ स्टेप्स किए.
विराट कोहली के बिहू डांस का वीडियो हो रहा वायरल
नई दिल्ली. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली मैदान पर सिर्फ बल्लेबाजी से ही फैंस का मनोरंजन नहीं करते बल्कि इससे कहीं ज्यादा देखने को मिलता है. हम सभी ने किंग कोहली के रन चेज को देखा है लेकिन फील्डिंग के दौरान उनके डांस का मजा भी कई बार उठाया है. उनका भांगड़ा तो सब देख चुके हैं लेकिन इस वक्त सोशल मीडिया पर बिहू वायरल हो रहा है.
विराट कोहली को गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में IPL 2026 के दौरान बिहू करते हुए देखा गया. यह असम का लोकप्रिय लोकनृत्य है. स्टार क्रिकेटर ने शुक्रवार 10 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ मैच से पहले वार्म-अप के दौरान कुछ स्टेप्स किए.