Last Updated:
MP Top News Today: मध्य प्रदेश के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी खबरें मिलेंगी.
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की टॉप न्यूज.
MP News in Hindi: अगर आप मध्य प्रदेश की हर हलचल से अपडेट रहना चाहते हैं, तो एमपी की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें. यहां आपको भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर जैसे प्रमुख शहरों के समाचार और सभी जरूरी अपडेट देंगे. इसके अलावा राजनीति, अपराध, मौसम, प्रशासन, क्षेत्र के विकास से जुड़ी और काम की खबरें भी मिलेंगी. चलिए जानते हैं आज मध्य प्रदेश में क्या-क्या है खास. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें…
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आज के कार्यक्रम
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज इंदौर और महू के दौरे पर रहेंगे. वह सुबह 10.30 बजे भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर पहुंचेंगे. भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे. इसके बाद सुबह 11.05 बजे भोपाल से इंदौर के महू के लिए रवाना होंगे. सीएम महू में आयोजित भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर आयोजित विशाल समागम में शामिल होंगे. दोपहर 1.45 बजे वह इंदौर के लता मंगेशकर ऑडिटोरियम में आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में शामिल होंगे. दोपहर तीन बजे इंदौर से भोपाल के लिए रवाना होंगे. शाम 5 बजे भोपाल में बीजेपी मुख्यालय में आयोजित सेवा प्रकल्प के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे.
भोपाल में आज से शुरू भाजपा का सेवा प्रकल्प अभियान
भोपाल में आज से भाजपा का सेवा प्रकल्प अभियान का शुभारंभ होगा. अभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल करेंगे. प्रदेश भाजपा कार्यालय में शाम 5 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा. कार्यकर्ताओं को चिकित्सा सहायता उपलब्ध करने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है. अनुभवी चिकित्सक स्वास्थ्य परामर्श प्रदान करेंगे.
बोरियों में मिलीं जानवरों की हड्डियां
ग्वालियर में जानवरों की हड्डियां मिलने से सनसनी फैल गई. तीन बोरियों में जानवरों की हड्डियां मिली हैं. रेस कोर्स ओवर ब्रिज पर ये तीन बोरियां मिली हैं. लोगों की सूचना पर पुलिस ने बोरियां जब्त कीं. बोरियों में हड्डियों के साथ गौवंश का सिर भी मिला है. पुलिस जांच के लिए हड्डियों के सैंपल लैब भेजेगी. पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है.
रेप के आरोपी इंस्पेक्टर का तबादला
ग्वालियर में पुलिस इंस्पेक्टर रुपेश शर्मा पर रेप का आरोप लगा है. जिसके बाद इंस्पेक्टर को पुलिस ट्रेनिंग स्कूल से हटा दिया गया है. अब तक वह ग्वालियर के PTS तिघरा में तैनात थे. इंस्पेक्टर रूपेश शर्मा का तबादला भोपाल हुआ है. इंस्पेक्टर रुपेश पर रेप की FIR दर्ज हुई है. सोशल मीडिया पर विधवा महिला से दोस्ती की थी. खुद को कुंवारा बताकर फिजिकल रिलेशन बनाए थे जबकि आरोपी पहले से शादीशुदा है और एक बच्चे का पिता है. पीड़िता ने झांसी रोड थाने में FIR दर्ज कराई है.
About the Author
राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.