Last Updated:
MP Board 10th 12th Result 2026 LIVE: माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश (MPBSE) कल सुबह यानी 15 अप्रैल को 11 बजे 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी करने जा रहा है. लाखो परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा के रि…और पढ़ें
MPBSE 10th, 12th Results, mpbse mponline: एमपी बोर्ड का रिजल्ट कल.
MP Board 10th 12th Result 2026 LIVE: मध्य प्रदेश में 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार अब खत्म होने वाला है. इन परीक्षार्थियों को बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार था. मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) कक्षा 10वीं का रिजल्ट 15 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे जारी करने वाला है. मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव खुद इस रिजल्ट की घोषणा करेंगे. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाकर अपनी मार्कशीट आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे.
रिजल्ट कब और कहां चेक करें?
MPBSE ने छात्रों की सुविधा के लिए रिजल्ट तीन वेबसाइटों पर जारी करने का फैसला किया है. छात्र इन वेबसाइटों पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे:
– mpresults.nic.in
– mpbse.mponline.gov.in
– mponline.gov.in
रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर, कक्षा और कैप्चा दर्ज करना होगा. बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे अपना एडमिट कार्ड तैयार रखें ताकि रोल नंबर आसानी से मिल जाए.
पिछले साल रिजल्ट कब आया था?
पिछले साल यानी 2025 में एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट 6 मई 2025 को सुबह 10 बजे घोषित किया गया था. इस बार रिजल्ट पहले जारी किया जा रहा है, जो छात्रों के लिए अच्छी खबर है. बोर्ड परिणाम के साथ टॉपर्स की लिस्ट, पास प्रतिशत, जिलावार प्रदर्शन और अन्य परीक्षा आंकड़े भी जारी करेगा.
MP Board 10th 12th Result 2026 LIVE: रिजल्ट के साथ आएगी टॉपर्स लिस्ट?
MP Board 10th 12th Result 2026 LIVE: एक सवाल यह भी है कि क्या 10वीं 12वीं के रिजल्ट के साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी होगी तो बता दें कि बिल्कुल रिजल्ट के साथ साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की जाएगी. पिछले साल यानी 2025 में एमपी बोर्ड का रिजल्ट 6 मई 2025 को घोषित किया गया था. इस बार रिजल्ट अप्रैल महीने में ही जारी किया जा रहा है. बोर्ड के नतीजों के साथ टॉपर्स की लिस्ट, पास प्रतिशत, जिला वाइज डिटेल्स और अन्य परीक्षा आंकड़े भी जारी करेगा.
MP Board Result 2026 LIVE: कैसे और कहां चेक करें एमपी बोर्ड का रिजल्ट?
MP Board 10th 12th Result 2026 LIVE: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट 2026 यहां चेक किया जा सकता है आपने भी अगर परीक्षा दी हो तो इन स्टेप्स को फॉलो करके अपने नतीजे देख सकते हैं-
1. आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in या mpresults.nic.in पर जाएं.
2. होमपेज पर MP Board 10th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
3. लॉगिन करने के लिए अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें.
4. सबमिट बटन दबाएं. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
5. अपने मार्क्स ध्यान से चेक करें.
6. मार्कशीट को डाउनलोड कर लें और प्रिंटआउट भी निकाल लें.