छतरपुर के पहाड़ों में मिलता है ये खास घास, गर्मी में देती ठंडक और एनर्जी, जानें नाम

छतरपुर के पहाड़ों में मिलता है ये खास घास, गर्मी में देती ठंडक और एनर्जी, जानें नाम

Last Updated:

मध्यप्रदेश का छतरपुर जिला जो पहाड़ और जंगल के लिए जाना जाता है. ऐसी ही यहां एक पहाड़ी है जहां एक ऐसी घास पाई जाती है. जिसे तोड़ने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं. इस घास को क्षेत्रीय भाषा में कामराज औषधि के नाम से जाना जाता है. ग्रामीणों के मुताबिक ये महंगी औषधि उन्हें फ्री में मिल जाती है. 

जिले के गौरिहार तहसील के अंतर्गत आने वाले क्यूटी गांव के ग्रामीण बताते हैं कि हमारे गांव में जो पहाड़ी है. यह जिले भर में प्रसिद्ध है. यहां एक ऐसी औषधि पाई जाती है जो चित्रकूट के जंगल पहाड़ों में पाई जाती है. इस औषधि को क्षेत्रीय भाषा में कामराज कहा जाता है. इस औषधि को दूर-दूर से भी लोग लेने आते हैं. ये औषधि पहाड़ी क्षेत्रों में उगती है. हालांकि, हर पहाड़ी में भी ये औषधि देखने को नहीं मिलती है.

पानी में फुलाने पर हो जाता हरा 
ग्रामीण शिवशंकर बताते चलें कि अभी गर्मी मौसम में ये औषधि आपको सूखी दिखाई देगी. लेकिन इसकी खासियत यह है कि इसे जब तोड़ा जाएगा और पानी में फुला दिया जाता है तो यह फिर से हरा हो जाता है. इसके बाद लोग इसे पीसकर पानी में शर्बत बनाकर पी जाते हैं.

गर्मी करता है शांत
ग्रामीण बताते हैं कि वैसे तो ये औषधि 12 महीने उपयोग में आती है लेकिन गर्मी के मौसम में इसकी डिमांड बढ़ जाती है. अगर किसी को बहुत ज्यादा गर्मी हो गई है तो वह 8 दिन इसे पी लेता है तो उसकी भयंकर गर्मी भी शांत हो जाती है.

एनर्जी ड्रिंक करते तैयार 
वहीं युवा कमल किशोर बताते हैं कि हमारे गांव की पहाड़ी में ये औषधि पाई जाती है. इसलिए हम तो हर दिन ही पहाड़ी में जाते हैं और वहां से इसे तोड़कर लाते हैं. इसे गर्मी के मौसम में सबसे ज्यादा सेवन किया जाता है. जैसे हम कोल्डड्रिंक पीते हैं वैसे ही ये औषधि हमारे लिए है. हमें कोल्डड्रिंक और जूस की जरूरत नहीं पड़ती,ये औषधि ही ठंडा जूस है. पूरे शरीर में ठंडक कर देती है. साथ ही शरीर को ताकत और ऊर्जावान बनाती है.

Source link