Last Updated:
Rewa News: महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के बाद सर्वाइकल कैंसर दूसरा सबसे सामान्य कैंसर हैं. आंकड़ों के अनुसार, एक लाख महिलाओं में लगभग 156 महिलाएं इस बीमारी से प्रभावित होती हैं. प्रदेश में टीकाकरण प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा. जानें और…
Rewa News: महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने की दिशा में मध्य प्रदेश सरकार ने अहम पहल की है. प्रदेशभर में ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) रोधी टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो गई. पहले चरण में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की करीब आठ लाख किशोरियों को वैक्सीन की एकल डोज निःशुल्क लगाई जाएगी. लेकिन, रीवा में महिलाएं वैक्सीन को लेकर असमंजस में हैं.
वहीं, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अभिभावकों से अपील की कि वे बेटियों का टीकाकरण अवश्य कराएं. उन्होंने इसे बेटियों के स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है. केंद्र सरकार से 7 लाख 58 हजार 500 डोज प्रदेश को प्राप्त हो चुकी हैं. यह टीका 14 वर्ष पूर्ण कर चुकी और 15 वर्ष से कम आयु की बालिकाओं को लगाया जाएगा. बाजार में लगभग चार हजार रुपये कीमत वाला यह टीका चिन्हित शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों में पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध रहेगा. अभियान आगामी तीन माह तक संचालित होगा.
भोपाल से हो चुकी शुरुआत
भोपाल स्थित डॉ. कैलाश नाथ कटजु हॉस्पिटल से अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया गया है. महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के बाद सर्वाइकल कैंसर दूसरा सबसे सामान्य कैंसर हैं. आंकड़ों के अनुसार, एक लाख महिलाओं में लगभग 156 महिलाएं इस बीमारी से प्रभावित होती हैं. प्रदेश में टीकाकरण प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा. यह स्वैच्छिक है, लेकिन अभिभावक की सहमति अनिवार्य होगी. अभियान शुरू होने के 90 दिनों के भीतर 15 वर्ष पूर्ण करने वाली बालिकाएं भी पात्र मानी जाएंगी.
30 मिनट तक होगी निगरानी
करीब 471 स्वास्थ्य केंद्रों, मेडिकल कॉलेजों, जिला अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में टीकाकरण होगा. सभी पात्र किशोरियों का पंजीयन यू-विन पोर्टल पर किया जाएगा. पहचान-पत्र और अभिभावक के मोबाइल नंबर से स्वयं पंजीयन की सुविधा भी उपलब्ध है. टीका लगाने के बाद बालिका को 30 मिनट तक स्वास्थ्य केंद्र में निगरानी में रखा जाएगा. डॉक्टरों के अनुसार, इंजेक्शन स्थल पर हल्का दर्द, सिरदर्द या थकान जैसे सामान्य दुष्प्रभाव हो सकते हैं, जो शीघ्र ठीक हो जाते हैं. यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि बालिका खाली पेट न हो.
डीएम खुद कर रहीं जागरूक
रीवा में महिलाएं इस HPV वैक्सीनेशन को लेकर जागरूक नहीं हैं, इसलिए वैक्सीन का डोज अपनी बच्चियों को लगवाने से परहेज कर रही हैं. लेकिन, कलेक्टर प्रतिभा पाल ने बताया कि लगातार रीवा प्रशासन सरकारी, प्राइवेट स्कूलों में बच्चियों और उनके माता पिता को बुलाकर जागरूक कर रहा है. महिला बाल विकास विभाग द्वारा नाटक नुक्कड का आयोजन, पोस्टर लगाए गए हैं. मैं स्वयं भी बच्चियों के अभिभावक से मिल रही हूं, जिसका असर बहुत अच्छा दिख रहा है.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें