- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- Seeing The Dream Of Winning All The 28 Seats In The By election, The Dream Of Congress Is Like Sheikh Chilli: Govind Rajput
सागर12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
हंसी आती है और कुतर्कपूर्ण सोच पर तरस भी आता है कि उपचुनाव मे 28 में से सभी सीटें जीतने का ख्वाब देख रही है कांग्रेस। यह उनके शेखचिल्ली जैसे हसीन सपनों से ज्यादा कुछ नहीं है। जो कभी साकार नही होना है। सब जानते हैं कि कांग्रेस खत्म होने की कगार पर है। अभी साढे़ तीन साल तक भाजपा सत्ताशीर्ष के साथ शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री रहना है। अब वह मजबूत सीएम की छवि के साथ उभरकर आ रहे हैं जनता के रुख से यह स्पष्ट हो चुका है। कांग्रेस का समर्थन करके जनता अपना वोट खराब नहीं करना चाहती। यह बात राजस्व व परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बिहलहरा में जनसंपर्क में कही। भाजपा प्रत्याशी राजपूत ने वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मंडी अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह मोकलपुर के साथ सोमवार को बिलहरा सहित मड़खेरा जागीर, पिपरिया, सींगना, आदि गांवो में जनसंपर्क कर भाजपा को वोट देने का आहवान किया।