करोड़ों की सैलरी और कौड़ियों का खेल! IPL 2026 के ये 5 फ्लॉप विदेशी खिलाड़ी

करोड़ों की सैलरी और कौड़ियों का खेल! IPL 2026 के ये 5 फ्लॉप विदेशी खिलाड़ी


Last Updated:

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का रोमांच अब अपने चरम पर पहुंच चुका है. इस सीजन में कई भारतीय और विदेशी खिलाड़ी अपनी टीम के लिए धूम मचा रहे हैं, लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जिन्हें ऑक्शन में करोड़ों की रकम मिली थी पर उसके अनुरूप अपना खेल नहीं दिखा पा रहे हैं. ऐसे में आइए जानते हैं ऐसे पांच विदेशी खिलाड़ियों के बारे में.

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लिए जब मिनी ऑक्शन हुआ था तो कुछ टीमों ने विदेशी खिलाड़ियों पर बड़ा दांव खेला. खास तौर पर केकेआर जैसी टीमों ने तो विदेशी प्लेयर के लिए दिल खोलकर पैसे खर्च किए, लेकिन जब बारी आई उन खिलाड़ियों को मैदान पर अपना दिखाने का तो वह पूरी तरह से फ्लॉप साबित हो रहे. ऐसे में आइए जानते हैं आईपीएल 2026 में अबतक के हुए मैचों के आधार 5 सबसे फ्लॉप विदेशी खिलाड़ियों के बारे में.

इस लिस्ट में सबसे बड़ा और पहला नाम आता है ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन का. कैमरून ग्रीन के लिए केकेआर ने ऑक्शन में 25.20 करोड़ की बोली लगाकर अपनी टीम के लिए खरीदा था, लेकिन केकेआर के लिए मैदान पर उनका प्रभाव अबतक शून्य रहा है. वे न तो टॉप ऑर्डर में रन बना पा रहे हैं और न ही गेंदबाजी में विकेट निकाल रहे हैं. इतनी भारी रकम के बाद उनसे मैच जिताऊ प्रदर्शन की उम्मीद थी जो अभी तक नहीं दिखी है.

इस लिस्ट में लखनऊ सुपरजायंट्स के स्टार खिलाड़ी निकोलस पूरन का भी नाम है. लखनऊ ने पूरन को 21 करोड़ की रकम पर रिटेन किया था, लेकिन बार बैटिंग ऑर्डर में बदलाव के कारण वह अपनी टीम के लिए पूरी तरह से फ्लॉप रहे हैं. लखनऊ के लिए इस सीजन में पूरन अबतक खेले गए 5 मैचों में सिर्फ 42 रन ही बना पाए हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर इंग्लैंड के लियाम लिविंगस्टोन भी आईपीएल 2026 में प्रभाव नहीं छोड़ पाए. इस सीजन सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में शामिल लिविंगस्टोन की हालत ऐसी है कि उन्हें सिर्फ 1 मैच में खेलने का मौका मिला है, जिसमें उन्होंने 14 रन बनाए थे. लिविंगस्टोन पर सनराइजर्स ने ऑक्शन में 13 करोड़ की बड़ी रकम खर्च की है.

गुजरात टाइटंस के उप कप्तान राशिद खान भी हालत इस सीजन में कुछ खास नहीं रहा है. राशिद खान गुजरात के रिटेन प्लेयर हैं. टीम ने उन्हें 18 करोड़ की बड़ी रकम पर खरीदा है, लेकिन इस सीजन में उनके प्रदर्शन पर नजर डाले तो वह चार मैचों में गेंदबाजी में सिर्फ 5 विकेट ले पाए हैं और बल्लेबाजी में उनके नाम सिर्फ 24 रन दर्ज है.

दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल 2026 में खेल रहे साउथ अफ्रीका के ट्रिस्टन स्टब्स भी कमाल नहीं दिखा पा रहे हैं. स्टब्स दिल्ली के लिए फिनिशर की भूमिका निभाते हैं, लेकिन वह इस सीजन में अबतक 4 मैच में सिर्फ 109 रन ही बना पाए. स्टब्स को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 10 करोड़ रुपए की बड़ी रकम पर रिटेन किया था.



Source link