- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- Sagar Father Reaches SP Office With Sick Daughter, Alleges Son in law Demands ₹4 Lakh & Car
सागर2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बेटी को गोद में उठाकर एसपी आफिस लेकर पहुंचे पिता।
सागर के खिमलासा थाना क्षेत्र के ग्राम भारछा में पत्नी के बीमार होने पर पति द्वारा छोड़ने का मामला सामने आया है। पत्नी लंबे समय से मायके में रह रही है। पति न तो इलाज कराने आ रहा है और न ही घर ले जा रहा है। वह पत्नी के परिजन से चार लाख रुपए नकद और कार की मांग कर रहा है। यह आरोप महिला और उसके पिता ने लगाए हैं। पिता सूरज अहिरवार अपनी 24 वर्षीय बीमार बेटी को गोद में उठाकर एसपी कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने दामाद हरिओम अहिरवार और उसके परिजन के खिलाफ शिकायती आवेदन सौंपा।
आवेदन में बताया है कि 9 फरवरी 2023 को बेटी की शादी हरिओम अहिरवार के साथ हुई थी। दोनों की एक वर्ष की बेटी है। शादी के दौरान हरिओम को बाइक और अन्य गृहस्थी का सामान दिया था। इसी बीच बेटी बीमार हुई। डॉक्टरों ने उसे टीवी बता दी। बीमार होने के बाद बेटी के ससुराल वाले दहेज की मांग कर परेशान करने लगे। वे बेटी से चार लाख रुपए और कार लाने की मांग कर रहे हैं। मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते हैं। वर्ष 2025 में महिला थाने में शिकायत की थी।
जांच कर कार्रवाई की मांग की
शिकायत पर दोनों पक्षों को बुलाकर पुलिस ने बात कराई। हरिओम ने बेटी को अच्छे से रखने का बोला था। लेकिन बाद में वह फिर परेशान करने लगा। वह बेटी का घर नहीं ले गया और न ही इलाज करा रहा है। मामले में उन्होंने खिमलासा थाना समेत वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत की। लेकिन अब तक सुनवाई नहीं हुई है। उन्होंने मामले में जांच कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
