बड़ी बहन ने कक्षा 12वीं में प्रदेश टॉप, तो छोटी बहन ने मारी दूसरी रैंक

बड़ी बहन ने कक्षा 12वीं में प्रदेश टॉप, तो छोटी बहन ने मारी दूसरी रैंक


Last Updated:

MP 12th Board Result: हाल ही में मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की तरफ़ से 10वीं और 12वीं का रिज़ल्ट जारी कर दिए गए हैं. जिसमें छतरपुर जिले से दो बहनों ने 12वीं कक्षा(होम साइंस) में पहला और दूसरा स्थान हासिल किया है. शाइस्ता ने जहां 500 के पूर्णांक में 485 अंक लाकर होम साइंस स्ट्रीम में टॉप किया है वहीं छोटी बहन शैवाह ने 479 अंक लाकर पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है.

MP Topper Success Story. मप्र के छतरपुर के नौगांव की बेटी कर्नल सोफिया कुरैशी ने ऑपरेशन सिंदूर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर पूरे देश दुनिया में नाम रोशन किया. वहीं अब नौगांव शहर की ही दो सगी बहन शाइस्ता और शैवाह कुरैशी ने एमपी बोर्ड की कक्षा 12वीं परीक्षा में पूरे प्रदेश में प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है. नौगांव की इन दो बेटियों ने सिर्फ जिले का ही नहीं बल्कि पूरे मध्यप्रदेश का भी नाम रोशन किया है. शाइस्ता ने जहां 500 के पूर्णांक में 485 अंक लाकर होम साइंस स्ट्रीम में टॉप किया है वहीं छोटी बहन शैवाह ने 479 अंक लाकर पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है.

शाइस्ता कुरैशी बताती हैं कि वह और उसकी छोटी बहन शैवाह दोनों ने ही इस साल कक्षा 12वीं की परीक्षा दी थी. एमपी बोर्ड का रिजल्ट आया जिसमें मैं और शैवाह ने पूरे एमपी में टॉप किया. सच कहें तो हमें बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि इस परीक्षा में हम दोनों ही टॉप कर जाएंगे.

दोनों बहनें फ्रैंड्स की तरह करती थी पढ़ाई
भले ही हम दोनों बहनों में 1 साल 2 महीने का गैप है लेकिन हम हमेशा से ही फ्रेंड्स की तरह रहे हैं. हम इतने घुले-मिलें हैं कि हम पढ़ाई की चर्चा से लेकर गॉसिप भी खूब करते थे. पापा भी चाहते थे कि ये दोनों एक ही क्लास में पढ़ती रहें ताकि एक-दूसरे को दोनों का सपोर्ट मिलता रहे. पढ़ाई में भी हम हमेशा एक-दूसरे का सपोर्ट करते थे.

दिन में 6 से 8 घंटे पढ़ाई की
शाइस्ता बताती हैं कि हम दिन में 6 से 8 घंटे ही पढ़ाई करते थे. हालांकि, कभी कभार 10 घंटे भी पढ़ लेते थे. लेकिन टॉपर बनने के लिए नहीं पढ़ते थे. पढ़ने में मजा आता था. हम दोनों ने मोबाइल से भी पढ़ाई की है. पढ़ाई के लिए ऑनलाइन कॉन्टेंट भी सर्च करते थे. मोबाइल भी बहुत हेल्प मिली.

शाइस्ता का रिपोर्ट कार्ड :

हिंदी – 98
इंग्लिश – 97
होम मैनैजमेट न्यूट्रीशन एंड टेक्सटाइल – 99
एनाटोमी साइकोलॉजी एंड हेल्थ – 97
एलीमेंट्स ऑफ साइंस – 94

इस तरह शाइस्ता ने 500 के पूर्णांक में 485 अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया. वहीं छोटी बहन शैवाह ने 479 अंक लाकर द्वितीय स्थान हासिल किया.

होम साइंस है रोचक सब्जेक्ट
हमें होम साइंस सब्जेक्ट के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी. लेकिन जब स्टडी की तो समझ आया कि ये काफी प्रैक्टिकल सब्जेक्ट है. ये सिर्फ रटने वाला सब्जेक्ट नहीं बल्कि नॉलेज वाला सब्जेक्ट भी है.

शाइस्ता बताती हैं कि अब आगे हमें अपनी एजुकेशन कंप्लीट करनी है. टीचर्स जो भी गाइड करेंगे उसी डायरेक्शन में आगे पढ़ाई जारी रखेंगे.

फैमिली ने हमेशा सपोर्ट किया
प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल करने वाली शैवाह बताती हैं कि हमारे फैमिली में मम्मी पापा ने हमेशा सपोर्ट किया. अगर किसी चीज की जरूरत है तो हमेशा बोलते रहते थे कि पढ़ाई में कोई दिक्कत तो नहीं है. हमें पढ़ाई में किसी भी तरह की प्रॉब्लम नहीं रहीं. साथ ही स्कूल के टीचर्स का भी बहुत सपोर्ट रहा है.

माता गृहणी और पिता शिक्षक हैं
बता दें, शाइस्ता और शैवाह की माता राबिया कुरैशी एक गृहिणी हैं वहीं पिता इकरार अहमद उर्दू और अरबी विषय के शिक्षक हैं. शाइस्ता और शैवाह छतरपुर के नौगांव स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा हैं. जहां से दोनों ने कक्षा 12वीं की पढ़ाई पूरी की है.

About the Author

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें



Source link