हाथियों के लिए बिजली विभाग ने काटी सप्लाई, चोरों ने दे डाला ‘करंट’, पोल से तार ही किए गायब

हाथियों के लिए बिजली विभाग ने काटी सप्लाई, चोरों ने दे डाला ‘करंट’, पोल से तार ही किए गायब


Last Updated:

रीवा के फीडर में हाथियों के आवाजाही की वजह से बिजली सप्लाई बंद रखी जा रही थी, जिससे उन्हें करंट ना लगे, लेकिन इसका फायदा चोरों ने उठा लिया और उन्होंने 20 बिजली के पोल से तार चोरी कर लिए. अब पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है.

Zoom

चोरों ने बिजली के पोल से चुराए तार

Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां टीकर क्षेत्र में ग्रामीण हाथियों के आतंक से परेशान हैं, वहीं दूसरी तरफ चोरों ने इस डर का फायदा उठाकर बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया. बताया जा रहा है कि सुपिया फीडर में बीते कुछ दिनों से हाथियों की आवाजाही के कारण बिजली सप्लाई अक्सर बंद रखी जा रही थी. इसी मौके का फायदा उठाते हुए अज्ञात चोरों ने करीब 20 बिजली पोल से 11 हजार विद्युत लाइन के तार चोरी कर लिए.

बताया जा रहा है कि कई ग्रामीण इलाकों में बिजली के तार पोल से काफी नीचे झूल रहे थे. इसी दौरान पिछले कई दिनों से हाथियों की मूवमेंट भी देखी जा रही थी. इसी वजह से बिजली विभाग ने सप्लाई बंद कर दी, लेकिन चोरों ने मौका पाकर तार साफ कर दिए. घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. बिजली व्यवस्था पूरी तरह से प्रभावित हो गई है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि हाथियों के डर से रात के समय कोई भी घर से बाहर नहीं निकलता, जिससे चोरों को वारदात को अंजाम देने का खुला मौका मिल गया.

आरोपियों को पकड़ने की कही गई बात
घटना की जानकारी मिलते ही बिजली विभाग और प्रशासन मौके पर पहुंचा और जांच शुरू कर दी गई है. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा. फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या हाथियों का आतंक अब अपराधियों के लिए मौका बनता जा रहा है और इससे ग्रामीणों को किस तरह से निजात मिलेगी? अब इस तरह की घटना होने के बाद बड़े फीडर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं.



Source link