Last Updated:
Shreyas Iyer Stnning Catch: मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या का विकेट क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बन गया. मार्को यानसेन की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में हार्दिक पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर के एक अविश्वसनीय फील्डिंग प्रयास का शिकार हुए. अय्यर ने बाउंड्री के पास हवा में उड़ते हुए गेंद लपकी और सीमा रेखा पार करने से पहले उसे जेवियर बार्टलेट की ओर उछाल दिया. डगआउट में बैठे रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव भी इस ‘कैच ऑफ द सीजन’ को देखकर दंग रह गए.
श्रेयस अय्यर ने हार्दिक पंड्या का शानदार कैच लपका.
नई दिल्ली. वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल का एक ऐसा मुकाबला खेला गया जिसने रोमांच की सारी हदें पार कर दी. मुकाबले में उस वक्त बिजली सी कौंध गई जब पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने सीमा रेखा पर एक असंभव सा कैच लपककर हार्दिक पांड्या को पवेलियन भेजा. अनुभवी सितारों की चमक और नए सितारों के उदय के बीच यह मैच रिकॉर्ड्स और बेमिसाल एथलेटिसिज्म का संगम बन गया. मुंबई ने पहले बैटिंग करते हुए क्विंटन डीकॉक के नाबाद 112 रन और नमन धीर के 50 रन के दम पर 20 ओवर में 6 विकेट पर 195 रन बनाए.
पारी का 17.3 ओवर चल रहा था. मुंबई इंडियंस की टीम एक बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही थी और कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) क्रीज पर सेट हो चुके थे. पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज मार्को यानसेन (Marco Jansen) गेंदबाजी छोर पर थे.यानसेन ने एक सोची-समझी रणनीति के तहत गेंद को ऑफ-स्टंप के काफी बाहर रखा और गति थोड़ी कम कर दी.हार्दिक ने इस गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके बल्ले के निचले हिस्से से टकराकर हवा में काफी ऊंची उठ गई. गेंद गेंदबाज के ठीक ऊपर से लॉन्ग-ऑन की तरफ जा रही थी. ऐसा लग रहा था कि गेंद सुरक्षित क्षेत्र में गिरेगी, लेकिन तभी मैदान पर ‘अय्यर मैजिक’ शुरू हुआ.
श्रेयस अय्यर ने हार्दिक पंड्या का शानदार कैच लपका.
IYER TAKES A SCREAMER.
Hardik Pandya departs for 14 (12).