ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 4 महिलाओं की मौत: श्योपुर में 28 लोग घायल; मदद के लिए चीखते-चिल्लाते रहे लोग – Madhya Pradesh News

ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 4 महिलाओं की मौत:  श्योपुर में 28 लोग घायल; मदद के लिए चीखते-चिल्लाते रहे लोग – Madhya Pradesh News




विजयपुर क्षेत्र में गुरुवार रात एक ट्रैक्टर पलटने से चार महिलाओं की मौत हो गई और 28 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। यह हादसा खितरपाल गांव के पास हुआ, जब वीरपुर के घुघस गांव से गुर्जर समाज के लोग पार्वती बड़ौदा में भात मांगने जा रहे थे। पूर्व वनमंत्री रामनिवास रावत, एसडीएम अभिषेक मिश्रा और टीआई राजन गुर्जर सहित पुलिस और प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को ट्रैक्टर के नीचे से निकालकर एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। तेज रफ्तार के कारण हुआ हादसा प्रशासन द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में ट्रैक्टर की तेज रफ्तार और असंतुलन को दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है। घायलों का उपचार जारी है। ट्रैक्टर में महिलाएं, पुरुष और बच्चे सवार थे। घटना में चार महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। करीब 28 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।



Source link