आगर मालवा में अधेड़ का शव फंदे पर मिला: घर पर अकेला था, बेटी ने देखा सबसे पहले शव – Agar Malwa News

आगर मालवा में अधेड़ का शव फंदे पर मिला:  घर पर अकेला था, बेटी ने देखा सबसे पहले शव – Agar Malwa News




आगर मालवा जिला मुख्यालय के केवड़ा स्वामी मार्ग स्थित एक मकान में गुरुवार देर शाम उस समय एक 55 वर्षीय अधेड़ का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान जयनारायण पिता प्रभुलाल यादव के रूप में हुई है, जो पेशे से कारीगर था। उसकी पत्नी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करने में सहयोग करती है। घटना का खुलासा तब हुआ जब जयनारायण की बेटी शाम को घर पहुंची। उसने अपने पिता को कमरे में फंदे पर लटका देखा और तत्काल पड़ोसियों को सूचना दी। इसके बाद मौके पर आसपास के लोग एकत्र हो गए और पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए पंचनामा तैयार किया और शव को जिला अस्पताल भेज दिया। शुक्रवार सुबह शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। घटना के समय पर घर नहीं था कोई बताया जा रहा है कि मृतक के परिवार में तीन बेटियां हैं। इनमें से एक की शादी हो चुकी है, जबकि दो बेटियां नाबालिग हैं, जिनकी उम्र लगभग 12 और 9 वर्ष बताई जा रही है। घटना के समय घर में कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था। फिलहाल, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहनता से जांच कर रही है।



Source link