नए कलेक्टर ने शिवपुरी जिला अस्पताल का निरीक्षण किया: मरीजों से लिया फीडबैक; लापरवाही पर सख्ती और साफ-सफाई सुधारने के निर्देश दिए – Shivpuri News

नए कलेक्टर ने शिवपुरी जिला अस्पताल का निरीक्षण किया:  मरीजों से लिया फीडबैक; लापरवाही पर सख्ती और साफ-सफाई सुधारने के निर्देश दिए – Shivpuri News




शिवपुरी के नवागत कलेक्टर अर्पित वर्मा ने पदभार संभालते ही एक्शन मोड में काम करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में गुरुवार को उन्होंने जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया और स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। शाम के समय किए गए इस निरीक्षण के दौरान कलेक्टर वर्मा ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का दौरा किया। उन्होंने भर्ती मरीजों से सीधे बातचीत कर उन्हें मिल रही सुविधाओं और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने चिकित्सकों की उपस्थिति, उनकी ड्यूटी व्यवस्था और कार्यक्षमता के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने ब्लड बैंक का भी निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. बी.एल. यादव भी उपस्थित थे। सिविल सर्जन डॉ. यादव ने कलेक्टर को अस्पताल की समग्र व्यवस्थाओं, ब्लड बैंक की स्थिति, पास सिस्टम और चिकित्सकों की उपलब्धता के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। निरीक्षण के बाद कलेक्टर अर्पित वर्मा ने स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में जिलेभर से मरीज इलाज के लिए आते हैं, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी चिकित्सकों को निर्धारित समय पर ड्यूटी पर उपस्थित रहने और मरीजों को किसी भी तरह की परेशानी न होने देने के लिए कहा। साथ ही, अस्पताल में साफ-सफाई व्यवस्था को भी बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए गए।



Source link