Last Updated:
Connor Esterhuizen replaced tom banton in Gujarat titans: गुजरात टाइटंस को अपने स्क्वॉड में बदलाव करना पड़ा है. शुभमन गिल की टीम को बचे आईपीएल सीजन में टॉम बैंटन की सेवाएं नहीं मिल पाएंगी, क्योंकि वह चोटिल होने के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह साउथ अफ्रीका के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज कॉनर एस्टरहुइजन को टीम में शामिल किया गया है.
गुजरात टाइटंस के स्क्वॉड में हुआ बदलाव.
नई दिल्ली. गुजरात टाइटंस ने टॉम बैंटन की जगह कॉनर एस्टरहुइजन को अपनी टीम में शामिल किया है. टॉम बैंटन उंगली में चोट के कारण टाटा आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं. 24 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज एस्टरहुइजन ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में साउथ अफ्रीका के लिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया है. इस पांच मैचों की सीरीज में उन्होंने जबरदस्त खेल दिखाया और दो बार ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ रहे. उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ भी चुना गया, जिसकी बदौलत उनकी टीम ने 1-2 से पिछड़ने के बाद सीरीज 3-2 से जीती. एस्टरहुइजन पहली बार आईपीएल में खेलते नजर आएंगे. गुजरात टाइटंस ने उन्हें उनके बेस प्राइस 75 लाख रुपये में टीम के साथ जोड़ा है.
About the Author
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें