मध्य प्रदेश के रीवा में बीच सड़क पर बाइक सवार युवक को बदमाशों ने फ्लाईओवर के नीचे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। पटक-पटककर लात-घूंसे मारे। पिटाई से चीखता-चिल्लाता रहा। शुक्रवार रात घटना का वीडियो सामने आया है। मामला समान थाना क्षेत्र का है। वीडियो में दिख रहा है कि युवक इधर-उधर भागकर खुद को बचाने की कोशिश करता है, लेकिन हमलावर उसे घेर लेते हैं। जैसे ही वह लड़खड़ाता या गिरता है। इसके बाद आरोपी उसे पकड़कर मारना शुरू कर देते हैं। लाठी-डंडे और बेल्ट से पीटा इस दौरान युवक कई बार उठकर भागने की कोशिश करता है, लेकिन आरोपी उसे बार-बार पकड़ लेते हैं और फिर पीटते हैं। वीडियो में हमलावरों के हाथों में लाठी-डंडे और बेल्ट नजर आ रहे हैं। कुछ युवक उसे पकड़कर रखते हैं, जबकि बाकी उस पर लगातार वार करते हैं। युवक खुद को बचाने के लिए हाथ-पैर मारता है, लेकिन हमलावर बेरहमी से उसे पीटते रहते हैं। मारपीट के दौरान आसपास खड़े लोग तमाशबीन बने रहते हैं। कोई बीच-बचाव करता नजर नहीं आता। बीच बाजार मचा हड़कंप, लोग बनाते रहे VIDEO घटना के दौरान फ्लाईओवर के नीचे काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। आसपास मौजूद लोग पूरी वारदात का वीडियो बनाते रहे, लेकिन किसी ने युवक को बचाने की कोशिश नहीं की। बीच बाजार हुई मारपीट ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। शराब के नशे में विवाद की आशंका, पुलिस जांच में जुटी जानकारी के अनुसार शुरुआती जांच में मामला शराब के नशे में दोस्तों के बीच विवाद का बताया जा रहा है, जो बाद में हिंसक हो गया। हालांकि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। समान थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वीडियो के आधार पर उनकी पहचान की जा रही है। फिलहाल घायल युवक की हालत को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।
…………………………… यह खबर भी पढ़ें भोपाल में बदमाशों ने युवकों को बेहोश होने तक पीटा भोपाल के भीम नगर में 6 से ज्यादा नकाबपोश बदमाशों ने मंगलवार रात दो युवकों को बेहोश होने तक पीटा। चाकू-छुरी, पत्थर से मुंह-नाक को कुचल दिया। लात-घूंसों से भी मारा। हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पढ़ें पूरी खबर…
Source link