सीधी में बस ने 6 वर्षीय बच्चे को कुचला: सिर पर चढ़ा पहिया, ग्रामीणों में आक्रोश; आरोपी फरार, पुलिस ने बस जब्त की – Sidhi News

सीधी में बस ने 6 वर्षीय बच्चे को कुचला:  सिर पर चढ़ा पहिया, ग्रामीणों में आक्रोश; आरोपी फरार, पुलिस ने बस जब्त की – Sidhi News




सीधी के बहरी थाना क्षेत्र स्थित तरका में शुक्रवार शाम एक यात्री बस ने 6 वर्षीय बालक को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जिससे गांव में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने बस को जब्त कर थाने में खड़ा करवा लिया है। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। लापरवाही बनी हादसे का कारण जानकारी के अनुसार, ‘जय मां शारदा’ ट्रेवल्स की बस (MP53P0465) सीधी से बहरी की ओर जा रही थी। शाम करीब 5 बजे तरका गांव के पास बस चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए सड़क किनारे चल रहे बालक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मासूम का सिर बुरी तरह कुचल गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक बालक की पहचान 6 वर्षीय प्रांशु पनिका के रूप में हुई है। वह स्वर्गीय राजकुमार पनिका का पुत्र था और बहरी थाना क्षेत्र का ही निवासी था। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया। पुलिस ने बस को जब्त किया, आरोपी फरार सूचना मिलते ही बहरी थाना प्रभारी राजेश पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाइश देकर स्थिति को संभाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चुरी भेज दिया है। शनिवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। आरोपी चालक की तलाश जारी पुलिस ने बस को जब्त कर थाने में खड़ा करवा लिया है। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link