विश्व धरोहर दिवस पर शनिवार को दैनिक भास्कर की हेरिटेज वॉक हुई। जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद, रतलाम हेरिटेज और राजपूत नवयुवक मंडल न्यास के संयुक्त तत्वावधान में हेरिटेज वॉक रणजीत विलास पैलेस (महलवाड़ा) से शुरू हुई। इस वॉक में इतिहास के जानकार प्रतीक दलाल ने उपस्थितों को महलवाड़ा के बारे में जानकारी दी। हेरिटेज वॉक में शामिल होने वालों को महलवाड़ा के अंदरूनी हिस्सों का भ्रमण करवाया। इसके बाद पैलेस गेट पहुंचकर उसके बारे में बताया। प्राचीन बावड़ियों की निर्माण शैली को बताया हेरिटेज वॉक नजरबाग बैंक कॉलोनी पहुंची। जहां महाराजाकाल में जलस्त्रोत के लिए बनाई गई प्राचीन बावड़ियों को दिखाकर उनके निर्माण की शैली की जानकारी दी। यहां से चलकर हेरिटेज वॉक प्राचीन नवश्रृंगारित गुलाब चक्कर पहुंचकर समाप्त हुई। गुलाब चक्कर में कलेक्टर मिशा सिंह की मौजूदगी में समारोह हुआ। सहभागिता करने वालों का सम्मान कलेक्टर ने सहभागिता करने वालों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के अरुण पाठक, राजपूत नवयुवक मंडल न्यास के राजेंद्र सिंह गोयल, विश्व मोहन लोढ़ा समेत बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, नागरिक मौजूद रहे। संचालन डॉ. रविंद्र उपाध्याय ने किया।
Source link