नरसिंहपुर में दुकानदार पर चाकू से हमला: पुराने विवाद को लेकर हुआ झगड़ा, आरोपी ने चाकू से किया वार – Narsinghpur News

नरसिंहपुर में दुकानदार पर चाकू से हमला:  पुराने विवाद को लेकर हुआ झगड़ा, आरोपी ने चाकू से किया वार – Narsinghpur News




नरसिंहपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक दुकानदार पर चाकू से हमला किया गया है। यह घटना शनिवार रात करीब 9 बजे जनपद मैदान स्थित शराब दुकान के पास हुई। पीड़ित मुरारी कहार अपनी नमकीन की दुकान पर बैठे थे, तभी इतवारा बाजार निवासी अनिल कतिया वहां पहुंचा। अनिल ने पुराने विवाद को लेकर मुरारी से झगड़ा शुरू कर दिया। आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपी ने दुकान पलट दी और मुरारी कहार के पेट में चाकू घोंप दिया। पीड़ित मुरारी कहार ने बताया कि आरोपी अनिल कतिया अक्सर शराब पीने के लिए पैसे मांगता था और लंबे समय से उनके परिवार को परेशान कर रहा था। मुरारी के अनुसार, आरोपी पिछले 4-5 वर्षों से उनकी बेटी को भी परेशान कर रहा था, जिसके कारण दोनों पक्षों के बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुके हैं। मुरारी कहार ने यह भी बताया कि करीब 6-8 महीने पहले भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी, जिसमें उन्हें और अनिल कतिया दोनों को चोटें आई थीं। पीड़ित के अनुसार, हमले के दौरान आरोपी ने उन्हें धमकी देते हुए कहा, “हमारी शादी करवाओ, नहीं तो तुम्हें और तुम्हारे बेटे को घर में मार देंगे।”



Source link