Last Updated:
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम लगातार तीसरी हार हासिल करने से चूक गई. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आखिरी ओवर में हार का सामना करना पड़ा. मैच के बाद चेन्नई के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने मिडिल आवर्स में रन ना बना पाने को बताया हार का कारण.
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने हैदराबाद के खिलाफ हार की बताई वजह
नई दिल्ली. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में हार की हैट्रिक के बाद दो लगातार जीत मिली थी लेकिन वो इस लय को बरकरार नहीं रख पाए. शनिवार, 18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टीम को सिर्फ 10 रन से हार मिली. सीएसके के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने माना कि उनकी टीम की मिडिल ओवर्स में बल्लेबाजी की कमजोरी ने मैच का नतीजा तय कर दिया. 195 रन के लक्ष्य की पीछा करते हुए चेन्नई की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 184 रन ही बन पाई.
हार के बावजूद गायकवाड़ ने CSK की गेंदबाजी की तारीफ की. खासकर SRH के पावरप्ले में धमाकेदार शुरुआत के बाद उन्होंने कहा, “जैसा कि उनका पावरप्ले गया, मैं 220-230 के स्कोर की उम्मीद कर रहा था. हम उनको 30 रन स्कोर पर रोकने में कामयाब हुए. 200 से कम का स्कोर हमारे लिए हासिल करने लायक था”
जवाब में CSK ने 195 रन के लक्ष्य का पीछा आक्रामक अंदाज में शुरू किया, लेकिन अहम मौकों पर विकेट गिरते रहे. मिडिल ऑर्डर ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन रनगति काफी धीमी हो गई. आखिरी ओवर्स में बहुत ज्यादा रन बनाने थे. CSK की टीम 184/8 पर ही रुक गई. SRH के ईशान मलिंगा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन अहम विकेट लिए.
मिडिल ओवर्स में धीमापन
गायकवाड़ ने कहा कि पारी के आधे पड़ाव के बाद रनगति में गिरावट ने मैच का रुख बदल दिया. उन्होंने कहा, “आखिरी 10 ओवर में सिर्फ 80 रन चाहिए थे. वहां से बस दो-तीन साझेदारियां बनानी थीं. 10 ओवर के बाद अगले 2 ओवर में सिर्फ 4 रन बने. डेथ ओवर्स में 12-13 रन प्रति ओवर बनाना मुश्किल हो जाता है. पिछले तीन मैचों से गेंदबाजी यूनिट ने शानदार प्रदर्शन किया है. आज भी पावरप्ले में अभिषेक ने बेहतरीन बल्लेबाजी की, लेकिन सभी गेंदबाजों ने अच्छा काम किया.”
उन्होंने अंशुल कम्बोज को लेकर कहा, “वह अपनी गेंदबाजी, खासकर डेथ ओवर्स में, पर कड़ी मेहनत कर रहा है. बहुत कम गेंदबाज होते हैं जो कप्तान को खुद आकर बताते हैं कि मुझे पता है क्या करना है.”
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें