दमोह देहात थाना क्षेत्र के हरद्वानी गांव में शनिवार देर रात जमीनी विवाद को लेकर एक शादी समारोह के दौरान पिता-पुत्र को गोली मार दी गई। इस घटना में 52 वर्षीय नरेश पटेल और उनके 30 वर्षीय बेटे सत्य प्रकाश पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सत्य प्रकाश को सिर के पास और नरेश को हाथ में गोली लगी थी। अधिक रक्तस्राव के कारण उनकी हालत गंभीर होने पर ड्यूटी डॉक्टर मधुर चौधरी ने दोनों को जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जमीन को लेकर है विवाद घायलों के परिजन नितिन पटेल ने बताया कि पुराने जमीन विवाद के चलते देवी पटेल, गुड्डू पटेल, अखिलेश पटेल, नरेंद्र पटेल, अमर पटेल, अमर के भांजे और भदू आदिवासी ने उन पर 18 राउंड गोलियां चलाईं। परिजनों ने तत्काल घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलते ही देहात थाना टीआई अमित कुमार गौतम और कोतवाली टीआई मनीष कुमार अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर भी जांच कर रही है कि कितने राउंड गोलियां चली थीं। बेटे के चिल्लाने पर पहुंचे पिता
घायल पिता नरेश पटेल ने बताया कि वह अपने बेटे के साथ गांव में रिश्तेदारी में गए थे। गांव के बहार आरोपियों के द्वारा गाली गलौज करते हुए कहा कि इन्हें गोली मार देंगे। हम लोग जाने जाने लगे। मैं घर के पास पहुंचा तभी बेटे सत्य प्रकाश के चिल्लाने की आवाज आई कि उन्होंने गोली मार दी। जब हम बेटे के पास पहुंचे तो बेटा घायल पड़ा था। इसके बाद आरोपियों ने मुझ पर भी गोली चला दी। जिन लोगों ने गोली चलाई है उनमें अमर, दिनेश, हल्लू, अखिलेश सहित और भी लोग शामिल हैं। पुलिस बल तैनात घटना के बाद गांव में सीएसपी के साथ देहात थाना पुलिस पहुंची तैनात है ताकि आगे कोई विवाद की स्थिति न बन सके। प्रत्यक्षदर्शियों से भी बात की जा रही है ताकि पता चल सके कि विवाद में कितने राउंड गोलियां चली है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शादी में थे दोनों पक्ष
कोतवाली टीआई मनीष कुमार ने बताया कि दो लोगों को गोली लगने पर इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। घायलों ने बताया कि जमीनी विवाद के चलते उन पर यह गोलियां चलाई है। शनिवार रात गांव में एक शादी समारोह था जिसमें पिता पुत्र शामिल हुए थे। इसी शादी समारोह में वह लोग भी आ गए जिनसे जमीनी विवाद चल रहा था और इसी दौरान आरोपियों ने गोलियां चला दी।
Source link