Iphone की जगह डिब्बे में पहुंची ईट, सामने आई वजह तो Flipkart में मच गया हड़कंप

Iphone की जगह डिब्बे में पहुंची ईट, सामने आई वजह तो Flipkart में मच गया हड़कंप


Last Updated:

Flipkart delivery fraud: सावधान! Flipkart के साथ डिलीवरी बॉय ने कर दिया ऐसा खेला कि मामला सामने आने के बाद कंपनी में हड़कंप मच गया. एक डिलीवरी बॉय ने लाखों रुपये के आईफोन पार कर दिए उनकी जगह पत्थर रखकर बॉक्स को दोबारा पैक कर दिया. कंपनी में शिकायतें आने के बाद जब जांच शुरू की तो सब दंग रह गए…

Zoom

आईफोन की जगह ईट

ग्वालियर. ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart के साथ धोखाधड़ी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक डिलीवरी बॉय ने लाखों रुपये के आईफोन पार कर दिए. आरोपी ने पार्सल से मोबाइल निकालकर उनकी जगह पत्थर रख दिए और फरार हो गया.

जानकारी के अनुसार, आरोपी डिलीवरी बॉय ध्रुवसेन ने कंपनी में जॉइनिंग के महज तीसरे दिन ही इस वारदात को अंजाम दिया. उसने ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए रखे गए 7 आईफोन रास्ते में ही गायब कर दिए. जांच में सामने आया कि आरोपी ने पार्सल बॉक्स खोलकर उनमें से महंगे फोन निकाल लिए और उनकी जगह पत्थर रखकर बॉक्स को दोबारा पैक कर दिया, ताकि किसी को तुरंत शक न हो.

कंपनी में भी मच गया हड़कंप
इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब ग्राहकों को डिलीवरी के दौरान बॉक्स में मोबाइल की जगह पत्थर मिले. इसके बाद कंपनी में हड़कंप मच गया और आंतरिक जांच शुरू की गई. जांच के दौरान आरोपी की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं, जिसके बाद वह अचानक नौकरी छोड़कर फरार हो गया.

डिलीवरी और सुरक्षा होगी सख्त
मामले में फ्लिपकार्ट के टीम लीडर राजकुमार शर्मा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. यह घटना 21 जनवरी की बताई जा रही है, लेकिन विस्तृत जांच के बाद अब जाकर मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस की क्राइम ब्रांच ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. वहीं, कंपनी ने भी अपनी डिलीवरी और सुरक्षा प्रक्रिया को और सख्त करने के संकेत दिए हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके.

About the Author

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें



Source link