तंत्र-मंत्र भी बेअसर! अलीजा सरकार के दरबार में मिलती है राहत, आज लाखों की आस्था का केंद्र

तंत्र-मंत्र भी बेअसर! अलीजा सरकार के दरबार में मिलती है राहत, आज लाखों की आस्था का केंद्र


Last Updated:

Indore News: इंदौर का वीर अलीजा धाम एक प्राचीन और चमत्कारिक मंदिर है, जहां हनुमान जी की स्वयंभू प्रतिमा स्थापित मानी जाती है. ऐसा माना जाता है कि 300-400 साल पहले साधु-संतों की तपस्या के बाद खजूर के पेड़ से यह प्रतिमा प्रकट हुई. तभी से यह स्थान आस्था का बड़ा केंद्र बन गया है, जहां लोग अपनी समस्याओं के समाधान और मन्नत पूरी होने की उम्मीद से आते हैं.

Veer Alija Dham: इंदौर अपने खान-पान और साफ-सफाई के लिए तो मशहूर है ही, लेकिन यहां के कण-कण में आध्यात्मिकता भी रची-बसी है. शहर के पंचकुइया क्षेत्र में स्थित वीर अलीजा धाम लाखों भक्तों की अटूट आस्था का केंद्र है. यहां भगवान की स्वयंभू मूर्ति स्थापित है. यह मंदिर काफी प्राचीन और चमत्कारिक माना जाता है लोग अपनी परेशानियों को लेकर आते हैं और कहा जाता है कि अलीजा सरकार के दरबार से कोई भी वक्त खाली नहीं जाता है. वीर अलीजा सरकार यानी हनुमान जी की इस प्रतिमा के प्राकट्य की कहानी बड़ी ही दिलचस्प है. कहा जाता है कि लगभग 300-400 साल पहले यहां केवल एक घना जंगल और तालाब हुआ करता था. मंदिर के पुजारी ने हमें बताया कि साधु संतों की अनवरत तपस्या के बाद खजूर के पेड़ से भगवान की यह प्रतिमा प्रकट हुई थी. ‌जब मूर्ति दिखाई दी, तो संतों ने इसे ईश्वरीय संकेत माना और वहीं पूजन शुरू कर दिया. धीरे-धीरे लोगों की मन्नतें पूरी होने लगीं और आज यह एक विशाल मंदिर का रूप ले चुका है.

क्या है अनोखी परंपरा
डोरा लेने की अनोखी परंपरावीर अलीजा सरकार के दरबार की सबसे बड़ी पहचान यहां का डोरा है. कई लोगों से नजर का धागा भी कहते हैं. कहा जाता है कि जिस व्यक्ति पर कोई संकट हो, बीमारी हो या काम में बाधा आ रही हो, वह यहां आकर हनुमान जी के चरणों का डोरा बंधवाता है. यह डोरा विशेष मंत्रोच्चार और हनुमान जी की शक्ति से अभिमंत्रित माना जाता है. भक्त इसे धारण करके खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं. मंगलवार और शनिवार को तो यहां डोरा लेने वालों का तांता लगा रहता है.

आसपास के क्षेत्र में मान्यता है कि अगर किसी पर कोई नकारात्मक शक्ति का साया है या किसी ने तंत्र-मंत्र का प्रयोग किया है, तो अलीजा सरकार के दर्शन मात्र से वह प्रभाव खत्म हो जाता है. भगवान का नाम भी वीर अलीजा सरकार है, यहां भगवान शत्रुओं और बुरी शक्तियों का नाश करने वाले माने जाते हैं. हनुमान जी की प्रतिमा बेहद विशाल और आकर्षक है. विशेष अवसरों पर बाबा का स्वर्ण और रजत श्रृंगार किया जाता है. हर मंगलवार और शनिवार को भी विशेष चोला यहां पर चढ़ाया जाता है. शाम के वक्त सुंदरकांड होता है और भक्तों की संख्या का अंदाजा आप इस बात से भी लगा सकते हैं कि विशाल प्रांगण होने के बावजूद यहां काफी भीड़ हो जाती है.‌ माना जाता है कि जिसका भी काम नहीं बन रहा हो एक बार वीर अलीजा सरकार के सामने विनती करने से वह काम पूरा हो जाता है.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें



Source link