डिंडौरी जनसुनवाई में 92 आवेदकों ने कलेक्टर को बताई समस्याएं: रास्ता बंद करने, पीएम आवास और लाडली बहना योजना से जुड़ी शिकायतें मिलीं – Dindori News

डिंडौरी जनसुनवाई में 92 आवेदकों ने कलेक्टर को बताई समस्याएं:  रास्ता बंद करने, पीएम आवास और लाडली बहना योजना से जुड़ी शिकायतें मिलीं – Dindori News




डिंडौरी में मंगलवार को कलेक्टर की जनसुनवाई में ग्रामीण अंचलों से 92 आवेदकों ने अपनी समस्याएं बताईं। कलेक्टर ने संबंधित विभागों को इन समस्याओं के निराकरण के लिए शिकायत पत्र भेजे हैं और आवेदकों को समाधान की तारीख भी दी गई है। महिला पर रास्ता बंद करने का लगाया आरोप सिमरिया गांव के सुरेंद्र सिंह और लक्ष्मण सिंह ने शिकायत की कि गांव की एक महिला, गुलाबिया बाई, ने शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल ग्राउंड की जमीन पर आम रास्ता बंद कर दिया है। उन्होंने बताया कि गुलाबिया बाई के परिवार के सदस्यों ने पहले ही इस जमीन पर चार अवैध मकान बना लिए हैं और अब एक पक्के घर का निर्माण भी किया जा रहा है। मुख्य सड़क के किनारे अवैध शराब बेचने का भी लगाया आरोप आवेदकों ने यह भी आरोप लगाया कि गुलाबिया बाई बाजार चौक के सामने मुख्य सड़क के किनारे अवैध शराब बेचती हैं। यह स्थान प्राइमरी स्कूल से मात्र 50 मीटर और पंचायत भवन के बगल में है। ग्रामीणों की ओर से विरोध करने पर उन्हें झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दी जाती है। इस संबंध में पुलिस से भी शिकायत की जा चुकी है और सरपंच गीता बाई और जनपद सदस्य लेखनी ठाकुर ने भी कार्रवाई के लिए लिखा है। सरपंच और सचिव पर परेशान करने का लगाया आरोप कुकर्रमठ गांव के सुरेश सिंह ने अपनी समस्या बताते हुए कहा कि उनके पिता धन सिंह का निधन हो चुका है, जिन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) से लोन लिया था। पंजाब नेशनल बैंक ने उनके प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि से यह पैसा काट लिया है। जब वे बैंक प्रबंधक से बात करने गए, तो उन्हें वापस भेज दिया गया। सुरेश सिंह ने बताया कि सरपंच और सचिव आवास निर्माण को लेकर उन्हें लगातार परेशान कर रहे हैं। लाडली बहना योजना से जुड़ी शिकायतें मिलीं सिमरिया गांव की भुल्ली बाई ने शिकायत की कि वह एक समूह की सदस्य हैं और मजदूरी करके जीवन यापन करती हैं। उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि समूह ने बैंक से कब लोन लिया था। उनके पति का निधन 15 साल पहले हो चुका है। उनके पंजाब नेशनल बैंक खाते में किसान सम्मान निधि और लाडली बहना योजना की राशि आई है, लेकिन बैंक ने उस पर होल्ड लगा दिया है। बैंक अधिकारियों ने उन्हें बताया कि यह होल्ड तभी हटेगा जब समूह अपना लोन चुका देगा। जनजातीय जूनियर अंग्रेजी माध्यम बालक आश्रम की सीटें बढ़ाने की मांग ग्रामीण पुष्पा मरावी ने बजाग स्थित जनजातीय जूनियर अंग्रेजी माध्यम बालक आश्रम की सीटें बढ़ाने की मांग की। उन्होंने बताया कि यह आश्रम 50 सीटों वाला है और केवल पांचवीं कक्षा तक है। विकासखंड में कई गरीब आदिवासी परिवार हैं जो अपने बच्चों को पढ़ाई के लिए बाहर भेजने में असमर्थ हैं। इसलिए, आश्रम की सीटों की संख्या और कक्षाओं का विस्तार किया जाना चाहिए ताकि अधिक बच्चों को शिक्षा मिल सके।



Source link