Last Updated:
Fact check: एक रिपोर्टर ने टीम के मुख्य कोच जस्टिन केम्प से सवाल किया, तो उन्होंने जो जवाब दिया उसने सबको चौंका दिया. केम्प ने हार का ठीकरा सीधे तौर पर कप्तान मोहम्मद रिज़वान और खिलाड़ियों की धार्मिक प्राथमिकताओं पर फोड़ दिया है.
PSL 2026 में लगातार 7 मैच हारने वाली पिंडीज के कोच जस्टिन कैंप ने कप्तान रिजवान और टीम पर लगाए संगीन आरोप
नई दिल्ली. पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 में नई नवेली टीम रावलपिंडी (Pindiz) के लिए यह सीजन किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है. लगातार 7 मैचों में मिली हार के बाद अब टीम के अंदरूनी कलह की बात सामने आ रही है. इसी बीच अब टीम के कोच जस्टिन केम्प का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने हार के जो कारण बताए वह काफी हैरान करने वाला है. इस वायरल वीडियो में कोच ने टीम के कप्तान मोहम्मद रिजवान पर आरोप लगाया है कि वह प्रैक्टिस की जगह खिलाड़ियों को धार्मिक रूप से प्रेरित करने का काम ज्यादा कर रहे हैं. ऐसे में आइए जानते हैं क्या है जस्टिन केम्प के इस वायरल वीडियो की क्या सच्चाई है.
जस्टिन कैंप के वायरल वीडियो का सच क्या है?
जस्टिन केम्प का जो वीडियो वायरल हो रहा है वह मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस का है. सीजन में टीम को लगातार 7 मैचों में हार के बाद उनसे सवाल पूछा जा रहा है. सवाल के जवाब में केम्प ने टीम की दुर्दशा का कारण कप्तान मोहम्मद रिजवान के रवैये को बताया और कहा है कि वह खेल से ज्यादा ध्यान धार्मिक गतिविधियों में लगा रहे हैं और बाकी प्लेयर को भी इसमें शामिल कर रहे हैं.
हालांकि, जब इस वायरल वीडियो की पड़ताल की गई तो इससे जुड़ी किसी तरह की कोई रिपोर्ट का न्यूज आर्टिकल नहीं मिला है. दूसरी ओर जस्टिन केम्प खुद एक विदेशी कोच हैं. वहीं पाकिस्तानी कल्चर में वहां के खिलाड़ियों का नमाजा पढ़ना एक आम बात है. ऐसे में एक विदेशी कोच का वहां के रिति रिवाज पर सवाल उठाना कहीं से भी जायज नहीं लगता है. हालांकि, सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा उसे लोग भ्रमित जरूर हो रहे हैं.
वायरल वीडियो में जस्टिन केम्प ने क्या कहा है?
वायरल वीडियो में जस्टिन केम्प ने रिपोर्टर के सवाल का जवाब देते हुए जस्टिन केम्प ने कहा, “टीम की हार की सबसे बड़ी वजह यह है कि कप्तान मोहम्मद रिज़वान और अन्य खिलाड़ी प्रैक्टिस से ज्यादा धार्मिक प्रार्थनाओं और बैठकों को अहमियत दे रहे हैं. खिलाड़ी महत्वपूर्ण प्रैक्टिस सेशन मिस कर रहे हैं और धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं. केम्प ने आगे चेतावनी देते हुए कहा कि अगर यही हाल रहा, तो टीम आगामी मैच भी हार सकती है. उन्होंने इस मुद्दे पर टीम मैनेजमेंट से आधिकारिक शिकायत भी की है.
कोच के पुराने बयानों से विरोधाभास
दिलचस्प बात यह है कि कुछ ही दिन पहले तक जस्टिन केम्प सार्वजनिक रूप से रिज़वान का बचाव कर रहे थे. एक पिछले बयान में केम्प ने रिज़वान को “खेल का लीजेंड” बताया था और उनकी कप्तानी पर पूरा भरोसा जताया था. हालांकि, 7वीं लगातार हार के बाद कोच का सब्र का बांध टूटता नजर आ रहा है. उनके इसी बयान से साफ होता है कि सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है वह सही नहीं है.
रावलपिंडी (Pindiz) का अब तक का सफर
PSL के इस सीजन में पहली बार उतरी रावलपिंडी की टीम कागजों पर काफी मजबूत नजर आ रही थी, जिसमें नसीम शाह और मोहम्मद आमिर जैसे दिग्गज गेंदबाज शामिल हैं लेकिन मैदान पर तालमेल की कमी और खराब फॉर्म ने टीम को अंक तालिका में सबसे नीचे धकेल दिया है. मोहम्मद रिज़वान ने अपनी ओर से हार के लिए ‘किस्मत’ और ‘टॉस’ को जिम्मेदार ठहराया है, लेकिन कोच के इन गंभीर आरोपों के बाद अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और टीम मैनेजमेंट पर दबाव बढ़ गया है.