मेरी मजबूरी है, मेरा वार्ड है, मुझे तो करना पड़ेगा… नेताजी की गांधीगिरि, नगर निगम की पोल खुली
Bhopal News: भोपाल में वार्ड-48 से बीजेपी पार्षद अरविंद वर्मा ने नगर निगम की सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाए. शादी समारोह के बाद फैले कचरे को खुद उठाकर कचरा गाड़ी में डालते हुए उन्होंने विरोध जताया. पार्षद का कहना है कि उन्होंने सुबह से कई बार अधिकारियों और सफाई दरोगा को सूचना दी, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया. इसके बाद उन्होंने खुद ही सफाई कर गांधीगिरि का संदेश दिया. बता दें कि वह पहले भी नगर निगम की कार्यप्रणाली के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं.